फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी नहीं...अब लोगों पर चढ़ा फेल्फी और वेल्फी का बुखार, तस्वीरों में देखें

Sun, 09 Sep 2018 10:36 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
selfie - फोटो : अमर उजाला
सेल्फी के बाद अब फेल्फी और वेल्फी का ट्रेंड है। आप सोच रहे होंगे सेल्फी तो सुना है, लेकिन ये फेल्फी और वेल्फी क्या बला है? ये भी सेल्फी की तरह ही बस इसका अंदाज थोड़ा अलग है। बेहतर फ्रंट कैमरा वाले स्मार्ट फोन और शानदार ऐप इस अनुभव को और रोमांचक बना रहे हैं। प्ले स्टोर पर कई ऐसे ऐप हैं, जो आपके सामान्य फोटो को खूबसूरत और चार्मिंग बना देते हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें....

 
विज्ञापन

2 of 6
selfie - फोटो : amar ujala
कॉलेज, किटी, पिकनिक, शादी, बर्थडे जैसे आयोजनों में सेल्फी लेने का ट्रेंड तो अब पुराना हो गया है, बल्कि शफल, शॉपिंग, मार्केट, डिनर आदि में भी सेल्फी का चलन बढ़ गया है। आयोजन और जगह कोई भी हो लोग सेल्फी लेने से नहीं चूकते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 6
selfie


फेल्फी- जब फैमिली का एक सदस्य बाकी सदस्यों की तस्वीर खींचता है तो उसे फेल्फी कहते हैं।
शेल्फी- जब आप अपने साथ अपने बुक शेल्फ  की फोटो लेते हैं तो उसे शेल्फी कहते हैं।
सगली- वह तस्वीर जिसमें आप बदसूरत दिखने की कोशिश करते हैं तो उसे सगली कहते हैं।
वेल्फी- वर्क आउट करते समय ली गई सेल्फी ही वेल्फी कहलाती है, ज्यादातर लोग इसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हैं।
यूफाई- जब आप बिना बताए अपने जान-पहचान वाले के साथ या किसी अजनबी के साथ-साथ तस्वीर लेते हैं तो उसे यूफाई कहते हैं।

 

4 of 6
Selfie Smartphones

बदल गए स्मार्ट फोन
सेल्फी ने सबकुछ बदल दिया है। ज्यादातर कंपनियां स्मार्टफोन को सेल्फी फैमिलियर बना रही हैं। मतलब बैक कैमरा से ज्यादा फ्रंट कैमरा पॉवरफुल हो रहे हैं। मोबाइल में ऐसे भी विकल्प आ रहे हैं कि एक साथ फ्रंट व बैक कैमरे से फोटो ले सकते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
selfie - फोटो : amar ujala
बनारस में प्रमुख सेल्फी प्वाइंट
अस्सी घाट, राजेंद्र प्रसाद घाट, जेएचवी मॉल, आईपी मॉल, बीएचयू के मधुबन और बीटी, बजड़े, नौका, गंगा आरती, क्रूज इत्यादि।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Selfie

इस तरह की सेल्फी ज्यादा हिट
एक रिपोर्ट के मुताबिक गर्ल्स में डक पाउट, फिश गेप पाउट, स्वैरी पाउट टॉप पर है। ब्वॉयज में जिम सेल्फी का ट्रेंड ज्यादा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें