फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी हादसाः चार घंटे, दर्द, चीत्कार और मददगारों के जयकार, तस्वीरों में देखें रेस्क्यू ऑपरेशन

Wed, 16 May 2018 10:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 13
varanasi - फोटो : अमर उजाला
भयावह हादसा, चार घंटे, मलबे में दबे घायलों का दर्द, चीत्कार, बाहर खड़े लोगों की मशक्कत और जरा सी कामयाबी पर भीड़ का जयकार। यह पूरा मंजर वाराणसी में मंगलावार शाम फ्लाईओवर हादसे के बाद घटनास्थल पर रहा। घटनास्थल पर वीभत्स नजारा देख हर ओर चीख-पुकार मच गई। मौके का नजारा देख कई रोंगटे खड़े हो गए। आगे की स्लाइड्स में देखें रेस्क्यू ऑपरेशन की तस्वीरें..
विज्ञापन

2 of 13
varanasi - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे लहरतारा पुल के आगे हुए जीटी रोड जैसे ही हादसा हुआ तो हादसे तो आसपास के लोग पहले तो कुछ समझ ही नहीं पाए। पुल का बीम गिरने से दबी कार, बस और टेंपों से बाहर दिख रहे चार लोगों को वहां मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, मगर कुछ लोग अंदर दबे ही मदद की गुहार लग रहे थे। सूचना पर पुलिस पहुंची तो मूकदर्शक बने रहे। करीब एक घंटे बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू हुआ। 

 
विज्ञापन

3 of 13
varanasi - फोटो : अमर उजाला
इस बीच स्थानीय लोग, स्वयंसेवी संगठनों ने मोर्चा संभाला और अंदर दबे लोगों को ढांढस बनाने में जुटे रहे। करीब सात बजे एक के बाद एक आठ जेसीबी के साथ अधिकारियों का दल बल मौके पर पहुंचा तो बचाव कार्य शुरू हुआ। इसके बाद मौके पर पहुंची एनडीआरएफ ने मोर्चा संभाला और इसके बाद तीन घंटे की कड़ी मशक्कत, मलबे में दबे लोगों के दर्द और चीत्कार के बीच एक के बाद एक गाड़ियों को निकाला गया।

 

4 of 13
varanasi - फोटो : अमर उजाला
 इस बीच जैसे ही आठों जेसीबी एक साथ उस भारी भरकम बीम को उठाते तो एनडीआरएफ के जवान और स्थानीय लोग अंदर से गाड़ियों को खींचने में जुट जाते। इस दौरान वहां मौजूद भीड़ जयकारे लगाकर उत्साह बढ़ाती। कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों में दबे लोगों को निकाला गया।

 
विज्ञापन

5 of 13
varanasi - फोटो : अमर उजाला
करीब 50 फीट के बीम के नीचे एक सिटी बस, दो ऑटो, दो बोलेरो, दो कार, एक अप्पे, दो बाइक दबी थी। इसमें सड़क तक चिपटी कारों से शरीर के हिस्से दिखाई दे रहे थे। सबसे पीछे की कार में चालक के दोनों पैर फंसे थे मगर, वह खुद को बचाने की गुहार लगा रहे थे। उस वक्त पूरा दृश्य ना केवल भयावह था, बल्कि दर्दनाक भी। 

 
विज्ञापन

6 of 13
varanasi - फोटो : अमर उजाला
बेबस लोग केवल फोन कर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को सूचना दे रहे थे। करीब डेढ़ घंटे बाद शुरू हुए बचाव कार्य में पुलिस, प्रशासन, नगर निगम, 39 जीटीसी के जवान और एनडीआरएफ के साथ पब्लिक ने मोर्चा संभाला। जेसीबी के जरिए बीम को कई जगहों से बांधा गया और उसे एक साथ जेसीबी के जरिए उठाया जाता। 
 
विज्ञापन

7 of 13
varanasi - फोटो : अमर उजाला

जैसे ही बीम उठता तो एनडीआरएफ के जवान अंदर घुसते और उससे गाड़ी या उसमें फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश करते। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस खड़ी थी और जैसे ही अंदर से घायल निकाले जाते तो तत्काल उन्हें कोरिडोर बनाकर एंबुलेंस तक पहुंचाया गया। करीब चार घंटे तक चली मशक्कत के बाद यह पूरा ऑपरेशन चला।
 

8 of 13
varanasi - फोटो : अमर उजाला
 सभी वाहनों के मलबे बाहर निकाले जाने के बाद राहत कार्य में जुटी टीम ने रेस्क्यू करना दोबारा शुरू किया। इस दौरान भारी भीड़ वहां डटी रही और पुलिस उन्हें हटाने में जुटी रही। करीब 10 बजे तक बीम के नीचे दबे वाहनों को निकाल कर प्रथम चरण का राहत कार्य समाप्त हुआ।
 

9 of 13
varanasi - फोटो : अमर उजाला
रेस्क्यू ऑपरेशन

10 of 13
रेस्क्यू ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला
रेस्क्यू ऑपरेशन

11 of 13
रेस्क्यू ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला
रेस्क्यू ऑपरेशन

12 of 13
रेस्क्यू ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला
रेस्क्यू ऑपरेशन
विज्ञापन

13 of 13
रेस्क्यू ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला
रेस्क्यू ऑपरेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें