फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

वाराणसी में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन ओवरब्रिज गिरा, भयावह तस्वीरें देख कांप जाएगी रूह

Wed, 16 May 2018 10:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
1 of 9
varanasi - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार शाम बड़ा हादसा हुआ है। निर्माणाधीन फ्लाईओवर का स्लैब सड़क पर गिर गया। इसकी चपेट में दर्जनों वाहन आ गए। हादसे में 50 से ज्यादा लोग फंस गए। 10 से ज्यादा मौतों की आशंका है। हादसे की तस्वीरें बता रही हैं कि यह कितना वीभत्स है। आगे की स्लाइड्स में देखें..


 

2 of 9
varanasi - फोटो : अमर उजाला

ओवरब्रिज का एक हिस्सा वहां से गुजर रही एक रोडवेज बस और कई गाड़ियों के ऊपर गिर गया। हादसा शहर के सबसे प्रमुख मार्ग पर हुआ है। हादसे के बाद हर ओर चीख पुकार मच गई। स्टेशन आने और जाने का रास्ता बंद हो गया। 

 

3 of 9
varanasi - फोटो : अमर उजाला
अब तक हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है जबकि कई घायल हो गए हैं। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को तेजी से राहत कार्य करने के आदेश दी है। 

 

4 of 9
varanasi - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद स्थानीय लोग मदद को सबसे पहले पहुंचे। हादसे में 50 से अधिक लोगों के हताहत होने की आशंका हैं। खबर लिखे जाने तक वाराणसी जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। 

 

5 of 9
varanasi - फोटो : अमर उजाला
यूपी पुलिस, आर्मी, एनडीआरएफ के जवान घायल लोगों को मलबे में से निकालने में जुटे हैं। घायलों को मंडलीय अस्पताल, कबीरचौरा और बीएचयू अस्पताल भेजा जा रहा है। 


 
विज्ञापन

6 of 9
varanasi - फोटो : अमर उजाला
मलबे को हटाने के लिए छह क्रेन मंगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।  इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। ट्वीट करते हुए योगी ने जिला प्रशासन से तेजी से बचाव कार्य करने और लोगों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं।
 

7 of 9
varanasi - फोटो : अमर उजाला
 हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। ट्वीट करते हुए योगी ने जिला प्रशासन से तेजी से बचाव कार्य करने और लोगों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बताया है कि उपमुख्यमंत्री कैशव प्रसाद मौर्य वाराणसी पहुंच रहे हैं। मृतकों का पांच लाख और गंभीर रूप से घायलों को दो लाख रुपये देने की घोषणा की गई है। 

8 of 9
varanasi - फोटो : अमर उजाला
इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। ट्वीट करते हुए योगी ने जिला प्रशासन से तेजी से बचाव कार्य करने और लोगों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बताया है कि उपमुख्यमंत्री कैशव प्रसाद मौर्य वाराणसी पहुंच रहे हैं। मृतकों का पांच लाख और गंभीर रूप से घायलों को दो लाख रुपये देने की घोषणा की गई है। 
विज्ञापन

9 of 9
varanasi - फोटो : अमर उजाला
इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। ट्वीट करते हुए योगी ने जिला प्रशासन से तेजी से बचाव कार्य करने और लोगों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बताया है कि उपमुख्यमंत्री कैशव प्रसाद मौर्य वाराणसी पहुंच रहे हैं। मृतकों का पांच लाख और गंभीर रूप से घायलों को दो लाख रुपये देने की घोषणा की गई है। 
Next
AU ऐप में पढ़ें