फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dev Deepawali: 11 लाख दीयो से जगमग हुई पीएम मोदी की काशी, लेजर शो से महादेव ने बिखेरी छटा- तस्वीरें

Mon, 30 Nov 2020 07:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
घाट पर लेजर शो। - फोटो : अमर उजाला
देव दीपावली पर जैसे काशी दीयों से जगमग हुई मानो सच में महादेव की नगरी में स्वर्ग लोक से भगवान उतर आए हों। पीएम मोदी ने राजघाट पर जैसे ही पहला दीया जलाया पूरी काशी की लाइट और दीयों की रोशनी से भव्यता बढ़ गई। इस पर की देव दीपावली अन्य वर्षों के मुकाबले खास हैं, क्योंकि इस बार पीएम मोदी खुद देव दिवाली देखने आए हुए हैं।

विज्ञापन

2 of 6
देव दीपावली पर काशी को सजाया गया। - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी के स्वागत में महादेव की नगरी काशी को इस तरह से सजाकर तैयार किया गया, इसकी भव्यता और सौंदर्यता देखते ही बन रही है। प्रधानमंत्री क्रूज पर सवार होकर काशी की देव दीपावली का आनंद ले रहे हैं। घाट पर लगाया गया लेजर शो बहुत खूबसूरत लग रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
लेजर शो। - फोटो : अमर उजाला
देव दीपावली पर घाटों से लेकर सड़कों-चौराहों तक में काशी की धर्म, कला की झलक दिखाई दे रही है। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों लोक कला और संस्कृति से जुड़े आयोजन भी किए गए। देव दीपावली पर काशी में मिनी इंडिया का अनूठा दृश्य भी दिखाई दे रही है।




 

4 of 6
गंगा घाटों पर कलाकारों ने अपनी-अपनी कला को उकेरा है। साथ ही गंगा के उस पार रेत पर कई ऐसी कलाकृतियां बनाई गई हैं, जिन्हें देख आप देखकर वाह करेंगे। रात के समय में यह और ज्यादा खूबसूरत दिख रही हैं।
विज्ञापन

5 of 6
क्रूज पर सवार होकर पीएम ने देखा लेजर शो
राजघाट से क्रूज पर सवार होकर पीएम मोदी जब रविदास घाट तक नौकायान किया तो 10 मिनट के लिए क्रूज चेतसिंह घाट के सामने ठहर गया। चेतसिंह किला पर लेजर शो कार्यक्रम देखने के बाद क्रूज आगे रविदास घाट की ओर बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गंगा घाट हुए रोशन। - फोटो : अमर उजाला
11 लाख दीयों से काशी के घाटों को किया रोशन
राजघाट पर पीएम मोदी ने जैसे ही देव दीपावली पर पहला दीया जलाया, काशी के घाटों पर दीये जलाने का सिलसिला शुरू हो गया। 11 लाख दीयों से गंगा घाटों को रोशन किया गया है। साथ ही घाटों को लाइट से भी सजाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें