फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के लिए सजी काशी: दुल्हन की तरह सजाए गए स्टेशन..कार्यक्रम स्थल और सड़कें, भव्य और खूबसूरत तस्वीरें

Fri, 07 Jul 2023 01:14 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए काशी पूरी तरह से तैयार है। स्टेशन से लेकर सड़क और कार्यक्रम स्थल तक भव्य सजावट की गई है। मलदहिया, चौक, मैदागिन, गोदौलिया, लहरतारा, बरेका परिसर के साथ ही शिवपुर फ्लाईओवर, चौकाघाट फ्लाईओवर सहित अन्य स्थानों पर आकर्षक लाइटें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
1 of 6
वाजिदपुर में पीएम के आगमन को लेकर जनसभा स्थल पर लगाए गए कटआउट । - फोटो : अभिषेक पाठक, अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी दौरे को देखते हुए शहर को सजाया गया है। मलदहिया, चौक, मैदागिन, गोदौलिया, लहरतारा, बरेका परिसर के साथ ही शिवपुर फ्लाईओवर, चौकाघाट फ्लाईओवर सहित अन्य स्थानों पर आकर्षक लाइटें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

2 of 6
पीएम के आगमन को लेकर बरेका के रेल इंजन कुंदन को सजाया गया । - फोटो : अभिषेक पाठक, अमर उजाला
बनारस स्टेशन के साथ ही बरेका गेट पर भी सजावट की गई है। बाबतपुर एयरपोर्ट से वाजिदपुर जनसभा स्थल तक स्वागत द्वार बनाए गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रधानमंत्री के आगमन के तहत बरेका में टच एन्ड गो का रिहर्सल हुआ - फोटो : अभिषेक पाठक, अमर उजाला
प्रधानमंत्री के आगमन से पहले गुरुवार को उनकी डमी फ्लीट और सेना के हेलिकॉप्टर का टच एंड गो का रिहर्सल किया गया। सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए गए जवानों को पुलिस लाइन में पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने उनकी ड्यूटी बताई। कहा कि आप सभी का पूरा ध्यान वीवीआईपी के बजाय आमजन की गतिविधियों पर रहे। 

4 of 6
वाजिदपुर फ्लाईओवर के दिवारों को सजाया गया । - फोटो : अभिषेक पाठक, अमर उजाला
जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री 10720.58 करोड़ की 19 परियोजनाओं का लोकार्पण और 1389.66 करोड़ की 10 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। जनकल्याणकारी योजनाओं के 20 लाभार्थियाें से संवाद भी करेंगे। सरकारी योजनाओं से संबंधित फीडबैक भी लेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
पीएम के आगमन को लेकर बनारस स्टेशन को सजाया गया - फोटो : अभिषेक पाठक, अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार की शाम पांच स्तरीय अभेद सुरक्षा घेरे में काशी आएंगे। 20 आईपीएस के नेतृत्व में 3500 से ज्यादा पुलिस, पीएसी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के जवान प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल, उनकी आवाजाही से संबंधित रूट और बीएलडब्ल्यू स्थित उनके रात्रिकालीन विश्राम स्थल के इर्द-गिर्द तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीएम के सभास्थल को फूलों से सजाया गया - फोटो : अभिषेक पाठक, अमर उजाला
प्रधानमंत्री की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था में एसपीजी के नेतृत्व में एनएसजी और आतंकवाद निरोधक दस्ते के कमांडो के साथ ही केंद्रीय खुफिया एजेंसी के अधिकारी तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिले में हाई अलर्ट घोषित है। बाबतपुर एयरपोर्ट से वाजिदपुर होते हुए शहर तक चप्पे-चप्पे पर चौकसी बरती जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें