फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Purnima 2023: वाराणसी में मुस्लिम शिष्यों ने किया गुरु पूजन, महंत बालक दास की उतारी आरती, तस्वीरें

Mon, 03 Jul 2023 02:23 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
गुरु पूर्णिमा पर सलाम पेश करने पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोग - फोटो : अमर उजाला
आदियोगी शिव की नगरी वाराणसी में गुरु पूर्णिमा  की धूम है। सुबह से ही तमाम मठ-आश्रम और मंदिरों में लोग अपने गुरु की पूजा कर रहे हैं। गुरु पूर्णिमा के इस उत्सव के बीच सबसे अलग तस्वीर पातालपुरी मठ में नजर आई। यहां मुस्लिम शिष्य भी गुरु की पूजा करते दिखे। मुस्लिम समाज से आए लोगों ने पूरे विधि विधान के साथ पहले मठ के महंत स्वामी बालक दास के चरणों में मत्था टेका। इसके बाद माला पहनाकर और उनकी आरती उतारी और आशीर्वाद लिया। कहा कि गुरु किसी धर्म और जाति का नहीं होता। वह जीवन को बदलने और बेहतर दिशा देने वाला होता है। मंत्रोच्चार के बीच मुस्लिम समाज के लोगों के इस अनोखी गुरु भक्ति की चर्चा पूरे शहर में है। धर्म-जाति के नाम पर भेद मिटाकर भारत की सांस्कृतिक पहचान कायम रखने वाली काशी का यह अद्भुत नजारा भले ही विदेशियों की नजरों में खटके, लेकिन साम्प्रदायिक एकता की मिसाल इससे बड़ी नहीं हो सकती। 
विज्ञापन

2 of 6
गुरु पूर्णिमा पर सलाम पेश करने पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोग - फोटो : अमर उजाला
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मुस्लिम महिला फाउंडेशन की नेशनल सदर  नाजनीन अंसारी, मुस्लिम धर्मगुरु अफसर बाबा के साथ बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग पातालपुरी मठ पहुंचे। अपने गुरु महंत बालक दास की आरती की एवं रामनामी दुपट्टा भेंटकर गुरु पद का सम्मान किया। धर्म के नाम पर हिंसा करने वालों के लिए यह बेहतर सबक है। 
विज्ञापन

3 of 6
गुरु पूर्णिमा पर सलाम पेश करने पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोग - फोटो : अमर उजाला
मुस्लिम महिला फाउंडेशन की नेशनल सदर नाजनीन अंसारी ने कहा कि काशी ज्ञान की नगरी है। यहां के गुरुओं ने विश्व को शांति और सद्भावना का मार्ग दिखाया है। 

4 of 6
गुरु पूर्णिमा पर सलाम पेश करने पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोग - फोटो : अमर उजाला
गुरु किसी धर्म और जाति का नहीं होता वह जीवन को बदलने और बेहतर दिशा देने वाला होता है। गुरु वही है जो सब भेद खत्म कर दे। 
विज्ञापन

5 of 6
गुरु पूर्णिमा पर सलाम पेश करने पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोग - फोटो : अमर उजाला
मुस्लिम धर्म गुरु अफसर बाबा ने कहा कि काशी गुरुओं की नगरी है। गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज गुरुओं के सम्मान में पीछे क्यों रहे। विद्या और ज्ञान देने वाला गुरु सदैव महान होता है और उसकी इज्जत सभी को करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गुरु पूर्णिमा पर सलाम पेश करने पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोग - फोटो : अमर उजाला
ज्ञान की नगरी काशी में गुरु-शिष्य परंपरा का अद्भुत संगम आज गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर देखने को मिल रहा है। ज्ञान रूपी सागर में गोता लगाने के लिए शिष्यों का कारवां निकल पड़ा है। पादुका पूजन, आरती और भंडारे के साथ शिष्यों ने इस समागम को उत्सवमयी बनाया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें