एनडीआरएफ टीम ने युवकों की रात में की तलाश।
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, पिशाचमोचन की सौम्या, भोजूबीर का विशाल सोनकर, सुंदरपुर क्षेत्र की एक अन्य छात्रा और लक्ष्मणपुर के अभिषेक मौर्या व विशाल सिंह रामनगर की ओर गंगा की रेती में घूमने गए थे। गंगा पार से भदैनी की ओर आने के लिए पांचों नाव में सवार हुए। इस बीच छह अन्य युवक भी नाव में सवार हो गए थे। नाविक से एक छात्रा ने पूछा कि छोटी नाव में 12 लोग कैसे चलेंगे तो उसने कहा कि अभी दो-तीन लोग और बैठ जाएंगे। नाविक आगे बढ़ा तो एक युवक सेल्फी लेने लगा। इसी दौरान नाव में पानी भरने लगा और वह डूब गई थी। यह देख नाविक अपनी नावें लेकर आए और नौ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।