फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के संसदीय क्षेत्र में चढ़ा पूर्वोत्तर की जीत का रंग, जमकर थिरके भाजपा कार्यकर्ता

Sun, 04 Mar 2018 02:05 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
varanasi - फोटो : अमर उजाला
होली के अगले दिन शनिवार को पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोहरी खुशी मनाई।  पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा, नागालैंड में मिली ऐतिहासिक जीत की खुशी में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता जमकर थिरके। पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में पार्टी के कार्यालयों के अलावा कई चौराहों पर ढोल नगाड़े बजाए गए। आतिशबाजी के साथ कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और जमकर अबीर गुलाल उड़ाए। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 7
varanasi - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के भाजपा कार्यालय पर पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों में आए चुनावी नतीजों के बाद ढोल-नगाड़े के साथ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचे और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इस मौके पर भाजपा ने इसे प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी की जीत बताते हुए 2019 लोकसभा चुनाव को भी जीतने का दावा किया। 


 
विज्ञापन

3 of 7
varanasi - फोटो : अमर उजाला

भाजपा ने मेघालय में भी खाता खोल दिया है। नागालैंड में गठबंधन के माध्यम से सरकार बनाने जा रही है। त्रिपुरा में सरकार बनाएगी। भगवा लहर छाने पर प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि जहां सोचा नहीं जा सकता है वहां भाजपा सरकार बनाने जा रही है। यह सब कुछ राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन में हुआ है। देश में बदलाव का संकेत है। 

 

4 of 7
varanasi - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के गुलाबबाग स्थित काशी प्रांत कार्यालय पर काशी प्रांत के अध्यक्ष और एमएलसी लक्ष्मण आचार्य के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न नाचकर मनाया। एक दुसरे को मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं ने एक दुसरे को जीत की बधाई दी। देश भर के भाजपा कार्यालयों पर जश्न का माहौल है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के काशी प्रांत के कार्यालय गुलाब बाग़ पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर जमकर अबीर गुलाल उड़े और ढोल की थाप पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नाचे।
 
विज्ञापन

5 of 7
varanasi - फोटो : self

इस मौके पर ख़ुशी का इज़हार करते हुए भाजपा काशी प्रांत के अध्यक्ष एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने बताया कि ये जश्न इस देश की जनता ने आदरणीय नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में आज की जनता ने हम जिस तरह से स्वीकार किया है। उसी का परिणाम है कि आज हम नागालैंड और त्रिपुरा के साथ साथ मेघालय में सरकार बनाने के करीब पहुंचे है। 

 
विज्ञापन

6 of 7
varanasi - फोटो : self
पूर्वोत्तर में हुए विधानसभा  चुनाव के बाद आए फैसलों ने भाजपा को एक बार फिर जश्न मनाने का मौका दे दिया।  जश्न का ऐसा ही कुछ नजारा शनिवार को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी देखने को मिला।  यहां होली के बाद भाजपा कार्यकर्ता रंग, गुलाल, अबीर उड़ाते हुए सड़कों पर उतरे और जमकर जीत का जश्न मनाया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
varanasi - फोटो : अमर उजाला
पूर्वोत्तर में हुए विधानसभा  चुनाव के बाद आए फैसलों ने भाजपा को एक बार फिर जश्न मनाने का मौका दे दिया।  जश्न का ऐसा ही कुछ नजारा शनिवार को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी देखने को मिला।  यहां होली के बाद भाजपा कार्यकर्ता रंग, गुलाल, अबीर उड़ाते हुए सड़कों पर उतरे और जमकर जीत का जश्न मनाया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें