वाराणसी के पुलिसकर्मियों ने शनिवार को पुलिस लाइन में जमकर होली खेली। होली की ड्यूटी पूरी करने बाद त्यौहार के अगले दिन पुलिस अफसर और उनके अधीनस्थ कर्मचारी होली मनाने सुबह पुलिस लाइन पहुंचे थे। रंग, अबीर व गुलाल लगाकर सभी अधिकारियों व सहयोगियों ने एक-दूसरे को बधाई दी। अधिकारियों पर होली का ऐसा रंग चढ़ गया था कि उन्हें पहचाना मुश्किल था।आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 6
holi
- फोटो : अमर उजाला
होली के अगले दिन ही पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी आपस में होली खेलते हैं। पुलिस प्रशासन के लोग सबसे पहले एसएसपी आरके भारद्वाज के आवास पर पहुंचे। वहां पर होली खेलने के बाद सभी लोग एक बस में सवार होकर आईजी रेंज दीपक रतन के आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 6
holi
- फोटो : अमर उजाला
वहां पर जमकर खेलने के बाद सभी लोग एडीजी जोन पीवी रामाशास्त्री के आवास पर पहुंच कर होली खेली। इसके बाद जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा के आवास पर खुद एसएसपी ने डीएम को अबीर लगायी और दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने एक-दूसरे को गले लग कर पर्व की बधाई दी।
4 of 6
holi
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस के सभी अधिकारी पुलिस लाइन पहुंचे और वहां पर जमकर होली खेली। एसएसपी, एसपी सिटी समेत पुलिस अधिकारियों ने गानों पर डांस भी किया। लगातार ड्यूटी के दबाव से बोझिल हो चुके अधिकारी व उनके सहयोगियों के लिए यह खास मौका था।
विज्ञापन
5 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
कुछ देर के लिए होली की मस्ती में डूब कर खुद को तरोताजा किया। पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने एक साथ बैठ कर फोटो खिंचवाई और उसे अपने फेसबुक पर शेयर भी किया। अधिकारियों ने मस्ती करके अधीनस्थों के लिए त्योहार को यादगार बना दिया।
इसके बाद पूरी टोली पुलिस लाइन ग्राउंड पहुंची। यहां घंटों वाराणसी पुलिस और जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने जमकर होली खेली। रंग से सराबोर एसएसपी रामकृष्ण भारद्वाज ने बताया कि होली एक पारंपरिक त्योहार है और इसे सकुशल करवाने की ज़िम्मेदारी पुलिस कर्मियों की होती है।