फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमले पर बोले रेलमंत्री, वंदे भारत ट्रेन का संचालन आतंकवादी ताकतों के लिए करारा जवाब

Sat, 16 Feb 2019 09:23 AM IST
Sayali Maurya जयेन्द्र चतुर्वेदी,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : ani
भारत में बनी पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) शुक्रवार को दिल्ली से चल कर वाराणसी आने वाली है। वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) का स्वागत शुक्रवार शाम को भव्य तरीके से किया जाएगा। वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) के इस सफर में रेल मंत्री पीयूष गोयल के साथ अमर उजाला के संवाददाता जयेंद्र चतुर्वेदी की खास बातचीत। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amar ujala
रेल मंत्री पीयूष गोयल(Piyush Goyal) ने शुक्रवार को वंदे भारत ट्रेन में सफर के दौरान कहा कि देश में हजारों आतंकी हमले हुए है लेकिन भारत बहुत मजबूत देश है। आतंकवादी हमले के बाद मुंबई रुकी नही, मुम्बई झुकी नहीं, सब काम पर गए, अपनी जिम्मदारी निभाई। इसी प्रकार वंदे भारत अपनी गति से, अपने समय से देश की सेवा में समर्पित की गई। आतंकवादी ताकतों को यही करारा जवाब है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : amar ujala
पीयूष गोयल(Piyush Goyal)  ने कहा कि न हमारे जवान कभी झुकेंगे न हमारी जनता। मुंहतोड़ जवाब देने में देश भी सक्षम है, हमारे जवान तो और अधिक बल रखते हैं। रेल मंत्री ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। कहा कि शहीदों के परिवारजनों के साथ उनकी और पूरे देश की संवेदना है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि भगवान से प्रार्थना है कि सभी जल्दी स्वस्थ हो जाएं।

4 of 6
- फोटो : amar ujala
पीयूष गोयल(Piyush Goyal)  ने आगे कहा कि ये ट्रेन एक प्रकार से भारत की उभरती हुई शक्ति का प्रतीक है। पीयूष गोयल(Piyush Goyal)  ने कहा कि दो साल पहले प्रधानमंत्री ने इच्छा जाहिर की थी कि विदेशी डिजाइन के कोच बनाने के बजाय हम अपने देश में डिज़ाइन किए हुए कोच बनाए जाए। इसके बाद आईसीएफ ने 18 महीने में सेमी हाई स्पीड ट्रेन तैयार की। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
पीयूष गोयल(Piyush Goyal)  ने कहा कि यह ट्रेन देश की राजधानी नई दिल्ली और देश की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक शहर को जोड़ रही है। रेल मंत्री ने कहा कि ट्रेन मेक इन इंडिया और देश की उभरती इंजिनीयरिंग टैलेंट का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भारत की बनी ट्रेनें विदेशों में भी जल्द सेवा देंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : कुमार संजय
पीयूष गोयल(Piyush Goyal)  ने कहा कि 30 की संख्या में टी-18 ट्रेनों के निर्माण की टेंडर प्रक्रिया शुरु हो गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही 100 और टी 18 ट्रेनों के निर्माण को अप्रूवल देने जा रहे हैं। विभिन्न रूटों पर इनका संचालन होगा। इसे तकनीकी बदलावों के साथ इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें