उत्तर प्रदेश की निर्दयी पुलिस का चेहरा एकबार फिर उजागर हुआ है। पुलिस की संवेदनहीनता का यह मामला जौनपुर जिले में सामने आया है जहां एक व्यक्ति तीन दिनों से जंजीर से बंधा है। क्या है उसका कसूर और पुलिस ने क्यों किया ऐसा सलूक यह जानने के लिए देखें आगे की स्लाइड्स में देखें ..
विज्ञापन
2 of 5
यूपी 100
- फोटो : amar ujala
घरेलू विवाद को सुलझाने पहुंची डायल 100 की पुलिस ने एक अधेड़ की न सिर्फ लाठी से पिटाई की बल्कि उसके दोनों पैरों को जंजीर से बांध ताला लगा दिया और चाभी लेकर चली गई। पिछले तीन दिनों से वह इसी स्थिति में है।
विज्ञापन
3 of 5
Rape, Gangrape, Acid Attack
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोठवार बाजार में कोठवार बाजार निवासी रामआसरे यादव (45) इक्का चलाता है। रामआसरे का छोटा भाई रामसहारे बाहर रहता है जबकि उसकी पत्नी व बच्चे घर पर ही रहते हैं। सोमवार को रामआसरे का उसकी भाई की पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया था। महिला ने 100 नंबर को सूचना दे दी।
4 of 5
यूपी पुलिस
पुलिस पहुंची तो उस वक्त रामआसरे घर पर नहीं था। रात में बजे पुलिस दोबारा पहुंची। आरोप है कि पुलिस उसे चारपाई से उठाकर बाहर ले आई और उसके दोनों पैर को जंजीर से बांधकर ताला लगा दिया। फिर दरवाजे पर ही लाठियों मारा। ग्रामीणों के अनुसार उस वक्त रामआसरे दारू के नशे में था और उसने कह दिया था कि पुलिस वाले उसका कुछ बिगाड़ नहीं सकते। इसी से नाराज होकर पुलिस ने कार्रवाई की।
रामआसरे का कहना है कि तीन दिनों से उसका खानी पीना, सोना, शौच जाना सब मुश्किल हो गया है। इस संबंध में एसपी केके चौधरी का कहना है कि ऐसे किसी मामले की जानकारी उन्हें नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।