फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी दंगल में सोशल मीडिया बना नेताओं का अखाड़ा, देखें कैसे

Wed, 08 Feb 2017 04:58 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 9
poster on social media - फोटो : social media
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में अब मात्र तीन दिन शेष हैं। 11 फरवरी को 15 जिलों की 73 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। उत्तर प्रदेश के इस महासमर को फतह करने के लिए जमीन के साथ-साथ सोशल मीडिया पर लड़ाई तेज हो गई है। आगे की स्लाइड में जाने में राजनीतिक दल किस तरह से एक-दूसरे पर कर रहे सियासी हमले...
विज्ञापन

2 of 9
poster on social media - फोटो : अमर उजाला
राजनीतिक गलियारे में एक कहावत प्रचलित है। दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश होकर जाता है।  दिल्ली की गद्दी के लिए बेहद महत्वपूर्ण इस राज्य में चुनावी जंग का शंखनाद हो चुका है। सभी दलों के सूरमा चुनावी मैदान में उतर चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 9
poster on social media - फोटो : अमर उजाला
सेनापतियों और रणनीतिकारों ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। चुनावी समर अब अपने पूरे शबाब पर है। करीब 20 करोड़ की आबादी वाले इस राज्य में जमीन के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी जंग तेज हो गई है। यहां हरेक पार्टी ने अपनी अलग-अलग रणनीति अपना रही है। सबसे पहले बात सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी की।

4 of 9
poster on social media - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पदचिन्हों पर चल रही है। सपा अपने पांच साल के विकास कार्य को पोस्टर और वीडियो के जरिये गिना रही है। हैशटैग काम बोलता है... के जरिये समाजवादी पार्टी फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम पर सरकार की उपलब्धियां गिना रही है।
विज्ञापन

5 of 9
poster on social media - फोटो : अमर उजाला
इनमें सीएम अखिलेश यादव और राहुल गांधी के वीडियो और फोटो भी दिखाए जा रहे हैं। वहीं सूबे में समाजवादी पार्टी की सहयोगी कांग्रेस भी सोशल मीडिया में धुआंधार प्रचार कर रही है। पार्टी अपने ट्विटर हैंडल और फेसबुक पेज और यूट्यूब अकाउंट पर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखे हमले बोल रही है।
विज्ञापन

6 of 9
poster on social media - फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठा रही है। कभी 27 साल यूपी बदहाल का नारा देने वाली कांग्रेस पार्टी अब अखिलेश सरकार के कामकाज की जमकर प्रशंसा कर रही है। कांग्रेस के पोस्टर में भी अखिलेश यादव को समान महत्व दिया जा रहा है।
विज्ञापन

7 of 9
poster on social media - फोटो : अमर उजाला
इस सोशल मीडिया संग्राम में भारतीय जनता पार्टी दो तरफा हमले कर रही है। एक तरफ पार्टी जहां अखिलेश सरकार के पांच साल की कमियां गिना रही है। वहीं दूसरी ओर भाजपा पीएम मोदी के ढाई साल की उपलब्धियां गिना रही है।

8 of 9
poster on social media - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के निशाने पर सबसे ज्यादा सपा और कांग्रेस गठबंधन है। भाजपा केंद्र सरकार को बेदाग बता यूपीए सरकार के दौरान हुए भ्रष्टाचार का हवाला दे रही है। कांग्रेस और सपा के यूपी को ये साथ पसंद है के नारे के जवाब में भाजपा परिवारवाद, अपराध और भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठा रही है।
विज्ञापन

9 of 9
poster on social media - फोटो : अमर उजाला
इस जंग में बसपा ने भी अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। हालांकि बसपा का कोई आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट नहीं है लेकिन समर्थकों ने बड़े पैमाने पर प्रचार अभियान चला रखा है। बसपा सुप्रीमो मायावती की रैली का यूट्यूब पर सीधा प्रसारण किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें