उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के महासमर को जीतने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जोड़ी 11 फरवरी को वाराणसी में रोड शो करने आ रही है। इसी दिन यूपी में पहले चरण का मतदान होना है। बनारस में रोड शो के दौरान इस युवा जोड़ी को कई कांटों का सामना करना पड़ेगा। आगे की स्लाइड में जानें परेशानियां-
विज्ञापन
2 of 8
rahul gandhi akhilesh
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 11 फरवरी को शहर में प्रस्तावित रोड शो का रूट 12 किलोमीटर लंबा होगा। रोड शो की शुरुआत और समापन पुलिस लाइन से होगा।
विज्ञापन
3 of 8
rahul akhilesh
- फोटो : अमर उजाला
दोनों नेता हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे और वहीं से रोड शो के लिए निकलेंगे। वाराणसी में सातवें और आखिरी चरण में मतदान होना है। रोड शो के लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है।
4 of 8
rahul gandhi akhilesh varanasi
- फोटो : अमर उजाला
चप्पे-चप्पे पर पुख्ता सुरक्षा होगी। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। राहुल गांधी और अखिलेश यादव का यह रोड बेहद कठिन होने जा रहा है। कारण रोड शो के लिए जिस रूट का चयन किया गया है, उस पर चौकाघाट-गोलगड्डा मार्ग पर खुदाई चल रही है।
विज्ञापन
5 of 8
सोनिया गांधी
इसी मार्ग से पिछले साल दो अगस्त को सोनिया गांधी का रोड शो भी हुआ था। सड़क खराब होने की वजह से उनकी गर्दन में तकलीफ हुई थी और उन्हें बीच रास्ते में रोड शो छोड़ना पड़ा था।
विज्ञापन
6 of 8
rahul gandhi akhilesh varanasi
- फोटो : अमर उजाला
वहीं इंग्लिशिया लाइन से कैंट, अंधरा पुल और चौका घाट तक की सड़क फ्लाईओवर विस्तार कार्य के चलते खस्ताहाल है। लखनऊ की तरह यहां भी रास्ते में कई जगह तार लटक रहे हैं। हर तरफ धूल उड़ रही है।
विज्ञापन
7 of 8
rahul gandhi akhilesh varanasi
- फोटो : अमर उजाला
इसी को देखते हुए नगर निगम, लोक निर्माण, विद्युत समेत अन्य विभागों को रोड शो के निर्धारित रूट पर इंतजाम जल्द से जल्द दुरुस्त करने की ताकीद की गई है। सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए दो-एक दिन में एसपीजी भी यहां आ जाएगी।
स्थानीय स्तर पर सपा-कांग्रेस की तरफ से पुलिस-प्रशासन को जो जानकारी दी गई है कि उसके मुताबिक रोड शो पुलिस लाइन चौराहे से शुरू होकर चौका घाट, गोलगड्डा, आदमपुर, विशेश्वरगंज, मैदागिन, इंग्लिशिया लाइन, अंधरा पुल, चौका घाट होते हुए वापस पुलिस लाइन पहुंचेगा।