बनारस के भोजूबीर सब्जी मंडी के समीप मंगलवार की देर रात यूपी कॉलेज के छात्रों और स्थानीय व्यापारियों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। छात्रों ने जमकर हंगामा और तोड़फोड़ किया। पथराव के कारण मौके से गुजर रहे कई वाहनों के शीशे टूट गए और राहगीरों को चोट आई। आगे की स्लाइड्स में देखें
विज्ञापन
2 of 5
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पाकर शिवपुर, कैंट और सिगरा थाने की पुलिस के साथ सीओ कैंट मौके पर पहुंचे और लाठियां पटक कर उपद्रवियों को खदेड़ा। पुलिस ने मौके से चार छात्रों को हिरासत में लिया है। व्यापारियों ने चेताया है कि यदि आरोपी छात्रों पर कार्रवाई नहीं हुई तो बुधवार को बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि सोमवार की शाम यूपी कॉलेज के कुछ छात्रों की भोजूबीर सब्जी मंडी के समीप के दुकानदारों से कहासुनी के बाद मारपीट हुई थी। मंगलवार की रात उन्हीं छात्रों का समूह भोजूबीर सब्जी मंडी के समीप के दुकानदारों से मारपीट शुरू कर पथराव करने लगा। छात्रों का उपद्रव और अचानक शुरू हुए पथराव से बाजार की दुकानों के शटर धड़ाधड़ नीचे गिरने लगे।
4 of 5
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
100 नंबर पर मिली सूचना के आधार पर शिवपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति भयावह देख कैंट और सिगरा थाने की फोर्स को भी मौके पर बुलाया गया। इस संबंध में शिवपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि बाजार में लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल कर आरोपियों को चिह्नित किया जाएगा और मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।