अपनी कर्मभूमि गोरखपुर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबका साथ, सबका विकास के वादे को पूरा करने के लिए कई घोषणाएं की। वहीं अमन मणि त्रिपाठी के योगी से मिलने पर कयासों का बाजार गर्म रहा। आगे की स्लाइड में जानें सीएम योगी के दौरे की 10 बड़ी बातें ...
विज्ञापन
2 of 11
yogi adityanath
- फोटो : ANI
सीएम योगी ने पीएम मोदी के लिए कहा कि वे हमेशा दिव्यांगों के लिए संवेदनशील रहते हैं। सीएम ने कहा कि दिव्यांगों को मासिक पेंशन 300 रुपये दी जाती है, लेकिन उनकी सरकार अब इसे 500 रुपये करने जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 9 लाख दिव्यांग हैं, जिन्हें ये फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 11
yogi adityanath
- फोटो : अमर उजाला
योगी ने कहा कि हम हर जिला मुख्यालय को 24 घंटे बिजली देंगे। इसके अलावा हरेक तहसील मुख्यालय को 20 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र को 20 घंटे बिजली देंगे। बिजली आपूर्ति में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
4 of 11
yogi adityanath
- फोटो : अमर उजाला
सीएम ने कहा कि चुनाव से पहले गढ्ढा युक्त सड़कें यूपी की पहचान बन चुकी थी । कहा जाता था कि जहां से सड़कों पर गढ्ढा शुरू हो वहां से समझो यूपी शुरू हो गया। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि 15 जून तक उत्तर प्रदेश की सभी सड़कें गढ्ढामुक्त हो जाएं।
विज्ञापन
5 of 11
yogi adityanath
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने आरएसएस-बीजेपी की समन्वय बैठक में कहा कि गौमाता की जय बोलने से गौमाता का संरक्षण नहीं हो पाएगा। गौमाता की जय हम जरुर बोलें लेकिन उनके समर्थन के लिए ईमानदारीपूर्वक अपने स्तर पर प्रयास करें। सीएम ने कहा कि इन्हीं प्रयासों से गौमाता बच पाएंगी।
विज्ञापन
6 of 11
yogi adityanath
- फोटो : अमर उजाला
वंदेमातरम बोलने पर योगी ने कहा कि वंदेमातरम ने आजादी के प्रति नयी जान फूंकी थी। वह दुर्भाग्यपूर्ण दिन है कि जब इसे सांप्रदायिकता के साथ जोड़ा गया। योगी ने कहा कि हमने महापुरुषों को जाति के आधार पर बांटकर घोर पाप किया है।
विज्ञापन
7 of 11
yogi adityanath
- फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने कहा कि हमने सूबे में 15 दिन की छुट्टी खत्म कर दी है। इससे प्रदेश को 50 से 60 करोड़ का लाभ होगा। बता दें कि महापुरुषों के नाम पर शुरू होने वाली छुट्टीयों को रद्द कर सीएम योगी विपक्ष के निशाने पर आ गए थे। इस पर आज उन्होंने सफाई दी।
8 of 11
yogi adityanath
- फोटो : अमर उजाला
मई दिवस पर योगी ने बधाई दी और कहा कि यह विकास की प्रक्रिया में श्रम के महत्व को रेखांकित करता है। सरकार श्रमिकों के उत्थान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उनके कल्याण के लिए योजनाओं को और बेहतर बनाया जाएगा।
9 of 11
yogi adityanath
- फोटो : अमर उजाला
सीएम ने घोषणा की कि गोरखपुर में सर्किट हाउस के पास एक मीडिया सेंटर की स्थापना की जाएगी जहां 300 लोग बैठ सकेंगे। उन्होंने मीडिया को सलाह दी कि वह अपराध, माफिया और अपराधी को महत्व न दे। साथ सकारात्मक खबरों पर फोकस करे।
10 of 11
yogi adityanath
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि जिन्हें कानून पर भरोसा नहीं है वे यूपी छोड़ दें। अपराधी कितना भी बड़ा हो कानून सख्ती से निपटेगा। यूपी को अराजकता का पर्याय नहीं बल्कि हमें सर्वोत्तम प्रदेश बनाना है।
वहीं योगी का गोरखपुर दौरा उस समय विवादों में आ गया जब सारा हत्याकांड के मुख्य आरोपी व पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी के बेटे नौतनवा विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने उनसे मुलाकात की। अमनमणि ने बाद में मीडिया से कहा कि अगर महराज जी का आर्शीवाद मिला तो वह भाजपा में शामिल होंगे।