फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्डः बलिया में नकल रैकेट का खुलासा, लिखी हुईं 23 कॉपियां बरामद, ऐसे पकड़ में आए

Wed, 14 Feb 2018 10:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
1 of 6
ballia - फोटो : अमर उजाला

सरकार भले ही बदल गई हो पर शिक्षा माफिया की चाल नहीं बदली। यूपी बोर्ड परीक्षा में पुलिस-प्रशासन की तमाम चौकसी के बाद भी नकल माफिया हावी हैं। मंगलवार को एसटीएफ ने बलिया में नकल रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कॉलेज प्रबंधक के घर और एक डिबार कॉलेज में बोर्ड की कॉपियां लिखीं जा रही थीं। मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आगे की स्लाइड्स  में देखें तस्वीरें...
 
विज्ञापन

2 of 6
ballia - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर एसटीएफ ने मंगलवार को बलिया में नकल रैकेट का बड़ा खुलासा किया है। एसटीएफ ने जिले के रसड़ा में एक कॉलेज प्रबंधक के घर और एक डिबार कॉलेज में छापेमारी कर केंद्र व्यवस्थापक समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान मौके से हाईस्कूल गणित की लिखी हुईं 23 कॉपियां बरामद हुईं।

 
विज्ञापन

3 of 6
ballia - फोटो : अमर उजाला
 सूचना पर डीएम, एसपी, सीओ और डीआईओएस मौके पर पहुंचे। देर शाम केंद्र व्यवस्थापक समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।  एसटीएफ गोरखपुर को जानकारी मिली थी कि रसड़ा क्षेत्र में परीक्षा केंद्रों के बाहर कापियां लिखी जा रही हैं। मंगलवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल गणित की परीक्षा थी। 
 

4 of 6
ballia - फोटो : अमर उजाला

एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से बालेश्वर इंटर कॉलेज शाह मोहम्मदपुर के प्रबंधक सत्य नारायण यादव के घर पर छापा मारा। यहां पेपर साल्वरों के माध्यम से हल कराया जा रहा था। मौके से बालेश्वर इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक रामजीत यादव समेत चार लोगों को 20 कापियों संग पकड़ा गया। 

 
विज्ञापन

5 of 6
ballia - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद टीम ने कुछ ही दूरी पर स्थित बोर्ड परीक्षा से डिबार किए गए स्व. धर्मदेव इंटर कॉलेज में छापा मारा। यहां भी छह लोग तीन कॉपियों के साथ पकड़े गए। जांच में सामने आया कि बरामद कॉपियां राजाराम इंटर कॉलेज सिसवार रसड़ा की थीं। मौके पर गणित की गाइड, सीरीज, हाईस्कूल गणित की किताबें भी बरामद हुईं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ballia - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने कॉलेज परिसर में खड़ी पांच बाइक व चार साइकिलों को कब्जे में ले लिया। छापेमारी की सूचना पर जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम, एसपी अनिल कुमार, सीओ और डीआईओएस अमर नाथ राय केंद्र पर पहुंच गए। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें