फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का मेगा शो: सड़कों पर उतरा हुजूम, काशी विश्वनाथ धाम में पूजा-अर्चना के बाद प्रधानमंत्री ने महामना को अर्पित की पुष्पांजलि

Fri, 04 Mar 2022 08:34 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में रात्रि विश्राम के बाद शनिवार को खजूरी में आठों विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद महमूरगंज स्थित लान में प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। 
विज्ञापन
1 of 8
पीएम मोदी का मेगा शो - फोटो : अमर उजाला
यूपी के चुनावी चक्रव्यूह के सातवें द्वार को फतह करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी की सड़कों पर मेगा शो करने उतरे। पीएम के स्वागत में पहले से ही सड़कों पर जमा लोगों के हुजूम ने पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन

2 of 8
वाराणसी में पीएम मोदी का रोड शो - फोटो : अमर उजाला
मलदहिया चौराहे पर स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पीएम मोदी सनरूफ एसयूवी पर सवार होकर मलदहिया की ओर बढ़े तो सड़क पर तिल रखने की जगह नहीं बची। हाथ जोड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जनता की भावनाओं के सम्मान में पूरे गर्मजोशी से जवाब दिया।
विज्ञापन

3 of 8
पीएम मोदी के रोड शो के में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
रोड शो के रूप में शुरू पीएम मोदी की अगुवाई में शक्ति प्रदर्शन काशी विश्वनाथ धाम पर भक्ति के रूप में बदल गया। काशी विश्वनाथ धाम में विधिवत पूजन-अर्चन के बाद पीएम का काफिला सोनारपुरा, अस्सी होते हुए लंका पहुंचा। यहां महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शीश नवाया।

4 of 8
पीएम मोदी के रोड शो में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन हेलीपैड से सड़क मार्ग से ही मलदहिया चौराहे पर अपराह्न चार बजे पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अंतिम चरण के चुनाव प्रचार अभियान की धार को तेज कर दिया। यहां मौजूद लोगों का चारों दिशाओं में घूमकर अभिवादन किया।
विज्ञापन

5 of 8
सड़क पर इतजार करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
पीएम के मेगा शो में जगह-जगह लघु भारत भी नजर आया। सड़क किनारे और चौराहों पर पुष्प वर्षा के साथ ही गीत, संगीत और नृत्य का संगम भी दिखा। घंटों से इंतजार कर रहे लोगों में उनके प्रति अपनापन और उन्हें देखने की आतुरता भी खूब दिखी।
विज्ञापन

6 of 8
सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते पुलिस आयुक्त। - फोटो : अमर उजाला
मोदी-मोदी के गगनभेदी नारों के बीच तीन किलोमीटर का रोड शो पूरा होने में करीब तीन घंटे का समय लगा। लहुराबीर से पिपलानी कटरा, कबीरचौरा, मैदागिन, बुलानाला, चौक, बांसफाटक होते हुए पीएम का काफिला काशी विश्वनाथ धाम पहुंचा।
विज्ञापन

महादेव से मांगा यूपी विजय का आशीर्वाद

7 of 8
मंदिर में पूजा-अर्चना करते पीएम मोदी। - फोटो : ani
रोड शो के बाद पीएम मोदी काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। यहां काशी पुराधिपति का अभिषेक कर महादेव से यूपी विजय का आशीर्वाद मांगा। इसके बाद रोड शो भले ही समाप्त हुआ, लेकिन सड़कों पर मौजूद उत्साही लोगों के बीच से ही पीएम मोदी लंका के लिए रवाना हुए। यहां गोदौलिया, मदनपुरा, सोनारपुरा, शिवाला, अस्सी होते हुए बीएचयू के सिंह द्वार के सामने स्थित मालवीय प्रतिमा पर पहुंचे।
विज्ञापन

8 of 8
वाराणसी में पीएम मोदी - फोटो : वीडियो ग्रैब
वाराणसी में रात्रि विश्राम के बाद शनिवार को खजूरी में आठों विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद महमूरगंज स्थित लान में प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। पीएम शनिवार को काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव का आशीर्वाद लेने भी पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें