फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में नया इंतजाम, तस्वीरों में देखें ट्रैफिक सिग्नल व्यवस्था शुरू होने के बाद की स्थिति

Sat, 25 Aug 2018 11:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
traffic - फोटो : अमर उजाला
बनारस शहर में चार चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल व्यवस्था शुरू हो गई। मगर, जेब्रा लाइन न होने की वजह से अव्यवस्था दिखी। वाहन चालक ये समझ ही नहीं पा रहे थे कि कहां रुकना है। इससे सिगरा चौराहे पर कई बार जाम की स्थिति बनी। हालांकि मलदहिया चौराहे और साजन तिराहे पर सिग्नल की वजह से ट्रैफिक व्यवस्था में कुछ सुधार दिखा। आगे की स्लाइड्स में देखें...
 
विज्ञापन

2 of 6
traffic - फोटो : अमर उजाला
रथयात्रा चौराहे पर पहले दिन ही तकनीकी दिक्कत की वजह से पांच बजे के आसपास सिग्नल बंद करने पड़े और करीब चालीस मिनट बाद लाइट्स फिर से शुरू हुईं। इस दौरान शहर के अन्य हिस्सों में रोजाना की भांति ही जाम समस्या बरकरार रही। 
विज्ञापन

3 of 6
traffic - फोटो : अमर उजाला
एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत ने दोपहर 2:30 बजे मलदहिया चौराहे पर लाइट अप कर ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम की शुरूआत की। पहले दिन लोगों को संकेतों को समझने में दिक्कत आई। रेड लाइट होने पर भी कई वाहन चालक चौराहे तक बढ़े चले आ रहे थे। जेब्रा लाइन न होने से लोग ये समझ नहीं पा रहे थे कि कहां रुकना है। ऐसे में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 

4 of 6
traffic - फोटो : अमर उजाला
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि चारों चौराहों पर कैमरे भी लगे हैं। जो भी यातायात नियमों का उल्लंघन करेगा उसकी तस्वीर कैद हो जाएगी और उसके घर चालान पहुंचेगा। पहले दिन रथयात्रा चौराहा पर 24 लोगों ने रेड सिग्नल को क्रास किया। उन्होंने बताया कि लोगों को अभी ट्रैफिक सिग्नल की आदत नहीं है। पहले दिन पालन कराने में कुछ दिक्कतें आईं। कुछ चालान भी करने पड़े। 
विज्ञापन

5 of 6
traffic - फोटो : अमर उजाला
मलदहिया चौराहे पर चारों ओर की टाइमिंग पहले दो-दो मिनट सेट की गई। फतमान रोड और तेलियाबाग रोड की तरफ ट्रैफिक ज्यादा होने से इस पर जाम लग रहा था, जबकि लहुराबीर कैंट मार्ग एक मिनट तक खाली रहता था। इसे देखते हुए टाइमिंग में बदलाव किया गया। लहुराबीर कैंट मार्ग पर ग्रीन सिग्नल का टाइम एक मिनट कर बाकी दोनों तरफ का समय बढ़ाकर ट्रैफिक को सुचारु किया गया। वहीं साजन तिराहे पर 90 सेकेंड की टाइमिंग दी गई। अधिकारियों ने बताया कि ऑटोमैटिक अडाप्टिय सेंसर से सिग्नल संचालित हैं। अगर भीड़ नहीं रहेगी तो सिग्नल अपने आप दूसरे मार्ग को खोल देगा और गलती करने पर कैमरा ट्रैस कर लेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
traffic - फोटो : अमर उजाला
उधर, पहले दिन जैसे ही 2:30 बजे ट्रैफिक सिग्नल शुरू हुए तो चौराहे पर आकर रुके बाइक सवार मनोज कुमार ने बताया कि आज सिग्नल लाइटों को देखकर बहुत अच्छा लगा। इससे सहूलियत मिलेगी। 3 बजकर पांच मिनट परमलदहिया चौराहे पर स्कूटी लेकर खड़ी रूबी कुमारी ने बताया कि ये अपने सिटी के डेवलेपमेंट को बताता है। इसलिए इसे हर हाल में लागू करने की जरूरत हैं। लोगों को भी नियमों का पालन करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें