फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक मंजर से दहला दिल: शौच के लिए निकले तीन बच्चों की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत, दो बच्चे आए थे ननिहाल

Fri, 03 Sep 2021 07:48 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
विज्ञापन
1 of 6
पानी भरे गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत के बाद मातम। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में शुक्रवार की सुबह दर्दनाक घटना से हर किसी का दिल दहल गया। तीन बच्चों की मौत से मातम पसरा है। दरअसल, कोपागंज थाना क्षेत्र के यूसुफपुर गांव में शुक्रवार की सुबह शौच के लिए गए तीन बच्चों की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। उधर से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों की नजर गड्ढे की ओर गई तो तीन बच्चों का शव उतराया देख कर दंग रह गए।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को बाहर निकला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही इस घटना से पूरे कोपागंज कस्बा के लोगों की भीड़ जुट गई। मृत दो बच्चे अपने ननिहाल आए थे। दर्दनाक मंजर देख हर कोई रो दिया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। दुखद घटना से सांत्वना देने की हिम्मत भी कोई नहीं जुटा पा रहा है। हादसे में मृत एक बच्चा बलिया जिले का रहने वाला था। वह अपनी मां के साथ ननिहाल आया था।

कोपागंज थानाध्यक्ष अजय तिवारी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे यूसुफपुर गांव के बाहर एक ईंट भट्ठे के पास पानी भरे गड्ढे में तीन बालकों के शव मिलने की सूचना गांव के लोगों से मिली। सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अगली स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...।
विज्ञापन

2 of 6
पानी भरे गड्ढे में डूबकर तीन बच्चों की मौत। - फोटो : अमर उजाला
मृत बच्चों की पहचान अरुण (4) पुत्र अनिल निवासी चकरा, शुभम (6) पुत्र रामशीष यूसुफपुर कोपागंज, हंस उर्फ अनीश (3) पुत्र आदित्य बलिया जिले के करनी गांव निवासी के रूप में हुई।
बताया कि तीनों बच्चे एक साथ सुबह शौच के लिए गांव के बाहर आए थे।
विज्ञापन

3 of 6
डूबने से तीन बच्चों की मौत के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
पानी भरे गड्ढे में तीनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई। सुबह का समय और गांव के बाहर की घटना होने के चलते बच्चों की आवाज कोई सुन नहीं सका और यह हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि तीनों बच्चों के शवों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अगर तहरीर मिलती है तो उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

4 of 6
बच्चों की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
मां का इकलौता बेटा था अनीश
यूसुफपुर गांव में एक साथ तीन बच्चों की मौत से मातम पसर गया। कोपागंज कस्बे के लोग गमगीन हैं। बताया जा रहा कि घटना में मृत बालक अनीश अपने मां पिता का इकलौता पुत्र था। 22 दिन पहले ही अनीश अपने मां के साथ नाना की तबीयत खराब होने पर ननिहाल में आया था।
विज्ञापन

5 of 6
इसी गड्ढे में मिला तीनों बच्चों का शव। - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा चकरा निवासी अरुण भी अपने नाना के यहां 22 दिन पहले ही अपने माता पिता के साथ आया था। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सांत्वना देने के लिए किसी के पास शब्द नहीं है। जिसे देखो दर्दनाक मंजर देखकर रो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मऊ में हादसा - फोटो : अमर उजाला
यूसुफपुर गांव में रामबली के नाती और एक पोते की मौत ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है। बालकों की मौत पर गांव में मातम है तो वहीं परिजनों की सिसकियां लोगों को व्यथित कर दे रही हैं। परिजन यह नहीं समझ पा रहे हैं कि घर में शौचालय होने के बाद भी तीनों खुले में शौच के लिए आखिर क्यों गए। वहीं, तीनों भाइयों के बीच गहरे रिश्ते को भी लेकर चर्चाएं होती रहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें