फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में इस बार शाकभाजी फल एवं पुष्प प्रदर्शनी होगी खास, देखें  तैयारियों की फोटो 

Fri, 19 Feb 2021 04:07 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
प्रदर्शनी में सजे फूल - फोटो : अमर उजाला
हर साल वर्ष के मुकाबले इस वर्ष उद्यान विभाग की ओर से राजकीय उद्यान कंपनीबाग में आयोजित मंडलीय शाकभाजी फल एवं पुष्प प्रदर्शनी खास होगी। जहां इस बार बनारस के जीआई के लिए प्रस्तावित लंगड़ा आम और पान का फूलों से प्रतिकात्मक दृश्य के साथ जिसमें 15 वर्ग की 148 श्रेणियों की फल सब्जी और पुष्प की प्रदर्शनी लग रही है।

दो दिवसीय प्रदर्शनी का लुप्त आम लोग 20 से 21 फरवरी तक उठा सकेंगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
प्रदर्शनी में सजे फूल - फोटो : अमर उजाला
जिसमें सभी वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता किसान को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस बार प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल के चार जिलों के सरकारी, गैर सरकारी, शैक्षणिक संस्थान भी प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगे इस वर्ष गैर सरकारी संगठन भी प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगे।
 
विज्ञापन

3 of 6
प्रदर्शनी में सजे फूल - फोटो : अमर उजाला
उक्त जानकारी देते हुए मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने ने कहा है कि पिछले वर्षों के मुकाबले आयोजित शाकभाजी, फल एवं पुष्प प्रदर्शनी इस वर्ष खास होगी। जिसमें सब्जी, फल और फूल के 15 वर्गों में 148 प्रजातियों का प्रदर्शन होगा।

4 of 6
प्रदर्शनी में सजे फूल - फोटो : अमर उजाला
जिसमें वर्टिकल फ्लावर, गार्डन हैंगिंग, हैंगिंग बॉस्केट, स्टेप हैंगिंग फ्लावर, बेड एवं फूल फूलों से सजे हाथी, हिरन, मोर, हॉकी, सहित जीआई टैग के लिए प्रस्तावित लंगड़ा और पान की आकृतियां आकर्षक का के केंद्र होंगे। इसके अलावा सेवापुरी जैसे विकासखंड को जैविक खेती के लिए आदर्श ब्लॉक विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
प्रदर्शनी में सजे फूल - फोटो : अमर उजाला
इसके लिए जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए इसबार ज्यादा से ज्यादा जैविक उत्पाद भी प्रदर्शित किये जाएंगे। प्रदर्शनी में इस बार व्यक्तिगत किसानों सहित गैर सरकारी संगठन बैंक और सामाजिक संगठनों समेत बीएचयू, रेलवे नगर निगम प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रदर्शनी में सजे फूल - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनी को आने वाले दिनों में और बेहतर तरीके से आयोजित कर इसे पर्यटन की दृष्टि से आकर्षक रूप देने की भी तैयारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें