यूपी का एक ऐसा पुल है जो पिछले 10 साल से बन रहा है। तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के कार्यकाल में शुरू हुआ ये पुल योगी राज में भी अधूरा है। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका निरीक्षण कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
bhatauli pul
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2007 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने जनता की मांग पर कछवा को मिर्जापुर से जोड़ने के लिए भटौली में गंगा नदी पर पुल की आधारशिला रखी थी। पिछले 10 साल से पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं जनता इस कछुआ चाल से परेशान है।
विज्ञापन
3 of 6
bhatauli pul
- फोटो : अमर उजाला
पुल को बनाने के लिए वर्ष 2007 में पहली किस्त 34 करोड़ रुपया जारी हो गया था। इसके बाद सत्ता बदली और पुल पर सियासत शुरू हो गई। पांच वर्षोँ तक काम ठप पडा रहा। पुन: सत्ता परिवर्तन हुआ और वर्ष 2012 मे दूसरी किस्त के रूप में 54 करोड़ रुपये शासन ने भेजा।
4 of 6
Yogi Adityanath
इतना समय बीत जाने से इस धन का भी बंदर बांट हो गया । वर्ष 2015 मे तीसरी किस्त 81 करोड़ रुपये आया पर उसके बाद भी पुल अधूरा ही रहा। विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने भी इस पुल का जिक्र किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मिर्जापुर के दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान वह मिर्जापुर में विकास कार्य की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
माना जा रहा है कि सीएम भटौली, बरैनी व चुनार पक्का पुल का औचक निरीक्षण कर सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की खबर लगते ही बरैनी घाट पर बन रहे पक्का पुल पर काम तेज हो गया है । इसके पूर्व जहां मात्र 20 से 25 मजदूर काम करते थे वहीं गुरुवार को इनकी संख्या बढ़ा कर 40 से 50 कर दिया गया है।
इतना ही नहीं रात में भी लाईट जलाकर काम कराया जा रहा है। रोड की सफाई कराई जा रही है। सीएम के आगमन से अधिकारियों के पसीने छूट रहे हैं क्योंकि भटौली पुल का पिलर व कुआं सभी टेढा है। यदि सीएम का काफिला पुल की ओर मुड़ा तो कई इंजीनियर नप सकते हैं । वहीं अब जेई एसपी सिंह का कहना है कि पूरा पैसा पूरा आ चुका है। फरवरी 2018 तक कार्य पूर्ण हो जाएगा।