वाराणसी में दुर्गा पंडाल रंग-बिरंगे झालरों से सुशोभित रहे। बीएचयू नर्सिंग स्टॉफ की तरफ से डांडिया नाइट्स का आयोजन किया गया। सामने घाट पर शिवगंगा वाटिका पर आयोजित डांडिया और गरबा में कई लोग शामिल हुए और गरबे की धुन पर खूब नाचे।
विज्ञापन
1 of 7
ज्योत में उभरी मां दुर्गा के प्रतिमा की परछाई
- फोटो : उज्जवल गुप्ता-फोटो जर्नलिस्ट (अमर उजाला)
शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन नवमी (मंगलवार) को वाराणसी में स्थापित पूजा पंडालों में देर शाम तक मां दुर्गा के दर्शन हेतु दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। माता के दर्शन हेतु सैकड़ों की तादाद में भक्तगणों ने दुर्गा पंडाल मे पहुंच श्रद्धा भक्ति के साथ भगवती महामाया के चरणों में शीश नवाया।
विज्ञापन
2 of 7
माता को अपने फोन में कैद करने की कोशिश करती युवती।
- फोटो : उज्जवल गुप्ता-फोटो जर्नलिस्ट (अमर उजाला)
पूरा पंडाल रंग-बिरंगे विद्युत झालरों से सुशोभित रहा। फ्रेंड्स क्लब दुर्गा पूजा समिति कछवा रोड और पिशावमोचन स्थित संजोग स्पोर्टिंग क्लब में कई लोग माता को अपने फोन में कैद करते दिखे।
विज्ञापन
3 of 7
जय बंजर दुर्गा पूजा समिति दानगंज
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, मंडुआडीह स्थित बजरंग स्पोर्टिंग क्लब में जल रहे ज्योत में उभरी मां दुर्गा के प्रतिमा की परछाई ने सबको आनंदित कर दिया। नव युवक दुर्गा पूजा पंडाल दानगंज में माता के दर्शन करने कई भक्त पहुंचे। श्री नवदुर्गा पूजा समिति बडागांव बाजार के पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा अनोखी छटा देखने को मिली।
4 of 7
राधा कृष्ण दुर्गापूजा समिति दानगंज
- फोटो : अमर उजाला
जय बंजर दुर्गा पूजा समिति, मित्र मंडल दुर्गा पूजा समिति, राघा कृष्ण दुर्गापूजा समिति दानगंज द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा में माता को अद्भुत रूप देखने को मिला।
विज्ञापन
5 of 7
डांडिया में धूम मचाते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
शिव शक्ति युवा क्लब श्री दुर्गा पूजन उत्सव समिति की ओर से कन्या भोज, हवन व भव्य आरती का आयोजन हुआ। इसके पश्चात भारतीय संस्कृति की झलक गरबा डांडिया नृत्य व जागरण कार्यक्रम चला।
विज्ञापन
6 of 7
पारंपरिक लिबास में नजर आए बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू नर्सिंग स्टॉफ की तरफ से डांडिया नाइट्स का आयोजन किया गया। सामने घाट पर शिवगंगा वाटिका पर आयोजित डांडिया और गरबा में कई लोग शामिल हुए और गरबे की धुन पर खूब नाचे।
डांडिया की धुन में झूमे बच्चे और बड़े
- फोटो : अमर उजाला
दुर्गा पूजा के बाद डांडिया और गरबा की धुन में लोगों ने खूब रंग जमाया। हल्की-हल्की बारिश की बूंदों ने उमस में राहत का काम किया जिससे डांडिया-गरबे में और रंग जम गया।