फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः स्कूल में निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम, युवती के साथ इस हाल में मिले गुरुजी, सभी रह गए हैरान

Thu, 01 Nov 2018 09:19 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 6
dance - फोटो : self
यूपी के एक स्कूल में एसडीएम ने अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल में बेहद चौंकाने वाला नजारा देखा। इसके बाद तो एसडीएम का पारा सातवें आसमान चला गया। स्कूल में एक शिक्षक का कारनामा ही कुछ ऐसा था। घटना यूपी के आजमगढ़ जिले की है। आगे की स्लाइड्स में देखें...  
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
फूलपुर तहसील के एसडीएम ललित कुमार मेजवां के प्राथमिक विद्यालय पर औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। यहां प्रधानाध्यापक सुरेंद्र यादव, सहायक अध्यापक अनवार व शिक्षामित्र शाहआलम अनुपस्थित पाए गए। एक मात्र शिक्षक वीर सेन स्कूल पर मौजूद थे। 

 
विज्ञापन

3 of 6
school - फोटो : amar ujala
वीर सेन कक्षा में बच्चों को एकत्र कर अश्लील गाने पर बाहर से बुलाई गई एक युवती व एक महिला के साथ नाचने में लगे हुए थे। एसडीएम ने उनसे जब अन्य शिक्षकों के बारे में पूछा तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। वहीं एमडीएम का रजिस्टर भी उपलब्ध नहीं करा सके। स्कूल में नामांकित बच्चों के सापेक्ष काफी कम बच्चे मौजूद मिले। शौचालय पर ताला लगा था। 

 

4 of 6
dance - फोटो : amar ujala
एसडीएम ने अनुपस्थित मिले शिक्षकों का वेतन काटने, शिक्षामित्र का मानदेय रोकने के साथ ही विद्यालय पर तैनात सभी शिक्षकों के साथ ही खंड शिक्षाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए आख्या डीएम को भेज दी है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
dance - फोटो : self
एसडीएम ललित कुमार का कहना है कि परिषदीय विद्यालय मेजवां की जो दशा औचक निरीक्षण में मिली, उसे देख तो कहीं से भी नहीं लग रहा था कि विद्यालय में पढ़ाई का कोई माहौल है। प्रधानाध्यापक से लेकर सहायक अध्यापक व शिक्षामित्र लापता मिले तो वहीं जो सहायक अध्यापक मौजूद थे वे अश्लील गाने पर युवती व महिला के साथ डांस कर रहे थे। मैंने अपनी निरीक्षण आख्या कार्रवाई की संस्तुति के साथ डीएम को भेज दी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
school - फोटो : amar ujala
बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय का कहना है कि एसडीएम फूलपुर द्वारा ये प्रकरण मेरे संज्ञान में मौखिक रूप से आया है। एसडीएम की आख्या आ जाए तो पूरी जानकारी मिल सकेगी। एसडीएम के निरीक्षण आख्या के अनुरूप संबंधितों के खिलाफ निश्चित कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें