अस्सी चौकी पर तैनात एसआई सनी निषाद की पाइप से कुछ युवकों को मारते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इसके पूर्व में भी अस्सी चौकी पर तैनात एसआई गौरव उपाध्याय की डंडे से अस्सी घाट पर युवकों को लाठी से पीटते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी तो उस समय पुलिस की खूब किरकिरी हुई थी।
विज्ञापन
1 of 6
घाटों पर निकले लोगों को दरोगा ने पीटा
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश पुलिस का दबंग और सिंघम रूप अक्सर देखने को मिल जाता है। ताजा मामला वाराणसी का है। गंगा घाटों पर घूम रहे लोगों पर लाठी बरसाते हुए एक बार फिर से भेलूपुर थाने के अस्सी चौकी पुलिस की बर्बरता सामने आई है। अस्सी चौकी पर तैनात एसआई सनी निषाद की पाइप से कुछ युवकों को मारते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।
इसके पूर्व में भी अस्सी चौकी पर तैनात एसआई गौरव उपाध्याय की अस्सी घाट पर युवकों को लाठी से पीटते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी तो उस समय पुलिस की खूब किरकिरी हुई थी। चक्रवाती तूफान यास के असर से बृहस्पतिवार शाम मौसम सुहाना होने के बाद कुछ युवा अस्सी घाट पर घूमने के लिए पहुंचे। युवकों का आरोप है कि तभी कोरोना प्रोटोकॉल का हवाला देकर उप निरीक्षक सनी निषाद ने प्लास्टिक की पाइप से मारना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
2 of 6
वाराणसी में घाटों पर निकले लोगों को दरोगा ने पीटा
- फोटो : अमर उजाला
युवकों का आरोप है कि मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए घाट पर पहुंचे थे। निवेदन भी किया गया कि बस जा रहे हैं उसके बाद भी पुलिसिया रौब दिखाते हुए दरोगा ने डंडे लगा दिए।
विज्ञापन
3 of 6
वाराणसी में घाटों पर निकले लोगों को दरोगा ने पीटा
- फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि पूर्व में भी सनी निषाद का खोजवा चौकी पर रहते हुए एक युवती से बर्बरता की बात सामने आई थी।
4 of 6
वाराणसी में घाटों पर निकले लोगों को दरोगा ने पीटा
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने आदेश दिया है कि रोजाना शाम चार बजे से अगले दिन की सुबह छह बजे तक आमजन गंगा घाटों की ओर नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 6
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को 18.8 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड किया है।
- फोटो : अमर उजाला
इधर, वाराणसी में चक्रवाती तूफान यास का असर बृहस्पतिवार को देखने को मिला। भोर से रात तक नम हवा चलती रही। कभी झमाझम तो कभी रिमझिम रुक-रुककर हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की ओर से 28 और 29 मई को भी बिजली चमकने, तेज हवा चलने के साथ ही भारी बारिश के आसार जताए गए हैं।
चक्रवाती तूफान यास का असर बृहस्पतिवार को देखने को मिला
- फोटो : अमर उजाला
मौसम में अचानक आए बदलाव की वजह से ही तापमान में भी तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। इधर 24 घंटे में ही अधिकतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिली है। बुधवार को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस था, जबकि बृहस्पतिवार को 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।