फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रीट वेंडर्स संवाद: रेहड़ी-ठेला वालों से पीएम मोदी ने की बात, बताया क्या खाना चाहते हैं बनारस में

Tue, 27 Oct 2020 05:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
पीएम मोदी ने किया संवाद। - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वाराणसी के स्ट्रीट वेंडर्स से वर्चुअल संवाद किया। पीएम मोदी ने पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि ( पीएम स्वनिधि योजना) के तहत रेहड़ी, ठेला, खोमचा वालों से बात की थी। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी निशान साध दिया। साथ ही गरीबों को देश का सबसे इमानदार इंसान बताया। इस दौरान उन्होंने उसके खाने की चीज के बारे में भी बताया जिसे वह खाना चाहते हैं। देखें अगली स्लाइड्स...।
विज्ञापन

2 of 7
लोगों से संवाद करते पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला
बनारस के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहर के छह स्थानों पर लोगों से वर्चुअल संवाद किया। ट्रेड फेसेलिटी सेंटर, बड़ा लालपुर, आयुक्त सभागार, बनारस घराना, पुराना आरटीओ के पास, पराड़कर भवन, मैदागिन, अस्सी घाट, लंका कबीर नगर दुर्गाकुंड तिराहा के पास कार्यक्रम हुआ। इस दौरान वाराणसी के स्ट्रीट वेंडर मोमोज विक्रेता अरविंद मौर्या से बातचीत की।
विज्ञापन

3 of 7
पीएम मोदी ने मोमज विक्रेता अरविंद से किया संवाद। - फोटो : अमर उजाला
जब पीएम बोले- मुझे कोई बनारस में मोमोज नहीं खिलाता
इस दौरान प्रधानमंत्री ने अरविंद से बातचीत कर उनकी तारीफ की और मोमोज खाने की इच्छा जताई। मोमोज बनाने की विधि के बारे में पीएम ने अरविंद से जानकारी ली और मजाकिया लहजे में कहा कि मुझे बनारस में कोई मोमोज नहीं खिलाता है...सुरक्षा में लगे अधिकारी व जवान कुछ खाने नहीं देते हैं। जिस पर अरविंद ने कहा कि आप आइए सबरी की तरह पहले चख कर आपको खिलाऊंगा।

4 of 7
स्ट्रीट वेंडर्स को लघु फिल्म दिखाकर जागरूक किया। चार स्थानों पर मोबाइल वैन लगाकर लाइव प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम के उपरांत कमिश्नरी में आयोजित समारोह में भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, महापौर मृदुला जायसवाल, मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने प्रतीक स्वरूप 10 लाभार्थियों को 10 हजार रुपये के ऋण का चेक दिया।
विज्ञापन

5 of 7
PM Modi - फोटो : Twitter@narendramodi
चेक पाने वालों में जितेंद्र कुमार शकुंतला पांडे, अभिलाषा देवी, मदीना बानो, अजमेरी बेगम, समा बानो, रुबीना बानो आदि शामिल रहे। इस इस कार्यक्रम के बाद इस योजना में 21,700 वेंडर्स के खाते में 10 हजार रुपये का ऋण भेजा गया।
विज्ञापन

6 of 7
वाराणसी के स्ट्रीट वेंडर्स से पीएम मोदी ने किया संवाद। - फोटो : अमर उजाला
विपक्ष पर साधा निशाना
पीएम ने गरीबों के नाम पर राजनीति करने वालों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि खुद घोटाले करने वालों ने बेईमानी का ठीकरा गरीबों का सिर फोड़ा। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश का गरीब ईमानदार है और आत्म सम्मान से समझौता नहीं करता है। गरीबों को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ने पर कुछ नहीं होने वाला कहने वाले जनधन खाते का मजाक उड़ा रहे थे। आज वही खाता गरीबों के काम आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
गरीब देश की अर्थव्यवस्था की मुख्य धारा से जुड़ा है। गरीबों के लिए यह योजना त्योहार में रोशनी फैलाने का काम करेगा। आज आत्मनिर्भर भारत का दिन है। कोरोना को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही थी। यूपी से पलायन रोकने में रेहड़ी वालों की बड़ी भूमिका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें