फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़कड़ाती ठंड भी नहीं डिगा सकी उन ढलती उम्र के इरादों को, फिर तो नहीं थमी तालियां

Sat, 11 Jan 2020 11:13 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
1 of 5
बुजुर्ग धावक - फोटो : a
ओबरा के अंबेडकर स्टेडियम में शनिवार को दो दिवसीय 31वीं उत्तर प्रदेश मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप शुरू हो गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ ओबरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं. आरपी सक्सेना ने किया।  महिलाओं के 35 साल आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सोनभद्र की श्वेता दुबे प्रथम, वाराणसी की इंदु यादव द्वितीय एवं सुनीता तृतीय स्थान पर रहीं।

800 मीटर के 35 साल आयु वर्ग में विद्यावती, 50 साल आयु वर्ग में वाराणसी की अख्तर बेगम प्रथम, 55 वर्ष आयु वर्ग में सरीना कुशवाहा प्रथम, 65 साल आयु वर्ग में राजकुमारी वर्मा प्रथम, 75 साल आयु वर्ग में सुशीला सिंह प्रथम रहीं।

पुरुष वर्ग के 800 मीटर दौड़ में 70 साल आयु वर्ग में वाराणसी के रामधनी, 65 साल आयु वर्ग में आगरा के सर्वेश चौधरी, 60 साल आयु वर्ग में कानपुर के राम सिंह, 55 साल आयु वर्ग में वाराणसी के गंगा सागर, 50 साल आयु वर्ग में मिर्जापुर के यूपी सिंह, 45 साल आयु वर्ग में सुल्तानपुर के राम लोचन यादव, 40 साल आयु वर्ग में सोनभद्र के संजय सिंह प्रथम स्थान पर रहे। महिला शॉटपुट 40 साल आयु वर्ग में वाराणसी की प्राची सिंह, 35 साल आयु वर्ग में सोनभद्र की संगीता मसीह, 45 साल आयु वर्ग में वाराणसी की अंजू सिंह प्रथम रहीं।
 
विज्ञापन

2 of 5
बुजुर्ग धावक - फोटो : ं
शॉटपुट पुरुष 35 साल आयु वर्ग में कानपुर के कोमल किशोर तिवारी, 40 साल आयु वर्ग में कानपुर के अजय सिंह, 45 साल आयु वर्ग में कानपुर के राजेश सिंह, 55 साल आयु वर्ग में वाराणसी के राजेश कुमार सिंह, 50 साल आयु वर्ग में कानपुर के विनय अवस्थी, 65 साल आयु वर्ग में सोनभद्र के टीएन तिवारी प्रथम रहे। इस मौके पर यूपी एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नंदलाल सिंह, प्रतियोगिता अध्यक्ष रमेश सिंह यादव आदि रहे।
विज्ञापन

3 of 5
बुजुर्ग धावक - फोटो : ं

वाराणसी को हराकर देहरादून अगले चक्र में

दुद्धी के टाउन क्लब मैदान पर चल रहे 33वां अंतर राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को देहरादून और सिगरा वाराणसी के बीच मैच खेला गया। टॉस देहरादून ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 20 ओवरों के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए देहरादून की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट गवांकर 113 रन बनाए।
 

4 of 5
- फोटो : ं
इसमें आदित्य ने तीन चौके की मदद से 30 रन बनाए। अजय यादव ने चार चौके के मदद से 22 रन तथा रौशन ने 2 छक्के की मदद से 16 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए सिगरा वाराणसी के गेंदबाज पीयूष ने 4 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट लपके, विशाल ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट वहीं पवन ने 3 ओवर में 20 रन देकर एक विकेट अर्जित किये।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : ं
बाद में बल्लेबाजी करते हुए सिगरा वाराणसी की टीम 13 ओवर में 10 विकेट गवांकर 90 रन पर सिमट गई। इस तरह से देहरादून सिगरा वाराणसी की टीम को 23 रन से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश कर गयी। देहरादून के खिलाड़ी आदित्य को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया ।जिसे आज के मैच के मुख्य अतिथि शैलेश मोहन ने पुरस्कार से सम्मानित किया। निर्णायक की भूमिका इकबाल कुरैसी व अंकुर बच्चन ने निभाई। स्कोरिंग धीरज ने किया। कमेंट्री की भूमिका सचिव जबी खान व इरफान खिलाड़ी ने निभाईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें