मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में तैयारियों को जायजा लेते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण को चुनौती मानकर मरीजों की सेवा में लगे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी टीकाकरण की शुरुआत होने से बहुत उत्साहित हैं। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह के साथ ही एसआईसी डॉ. प्रसन्न कुमार, डॉ. लिली श्रीवास्तव, एडिशनल सीएमओ डॉ.एके मौर्या, डॉ.एनपी सिंह, आईएमए सचिव डॉ.आरएन सिंह, मेडिकल आफिसर डॉ. अतुल सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राजेश शर्मा, सहायक मलेरिया अधिकारी केके राय सहित अन्य लोग तैयारियों में जुटे रहे।