फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाद-विवाद प्रतियोगिता : 'एक देश, एक चुनाव' पर छात्रों ने रखी बेबाक राय, लवकुश ने मारी बाजी

Mon, 29 Jul 2019 08:22 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
1 of 6
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार को बलिया के टाउन डिग्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जयप्रकाश नारायण सभागार में श्री मुरारीलाल माहेश्वरी जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। इसमें ‘एक देश, एक चुनाव’ विषय पर विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने पक्ष और विपक्ष में अपना-अपना तर्क प्रस्तुत किया। इसमें बीएससी कृषि तृतीय के छात्र लवकुश पटेल प्रथम, मोहित तिवारी द्वितीय और प्रवीण कुमार सिंह को तृतीय स्थान मिला। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...
विज्ञापन

2 of 6
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले लवकुश पटेल। - फोटो : अमर उजाला
टीडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिलीप श्रीवास्तव ने फीता काटकर वाद-विवाद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इसके बाद तीन सदस्यीय जजों के पैनल में शामिल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. साहेब दूबे, डॉ. जैनेंद्र पांडेय और डॉ. निशा राय ने प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी छात्र-छात्राओं को दी। प्रथम स्थान पर आने वाले छात्र लवकुश पटेल ने एक देश, एक चुनाव के पक्ष में कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी हमारे देश में विकास की रफ्तार अन्य पश्चिमी देशों की तुलना में कम है और इसका सीधा कारण बार-बार चुनाव होना है। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पाने वाले मोहित तिवारी। - फोटो : अमर उजाला
द्वितीय स्थान पर आने वाले मोहित तिवारी ने एक देश, एक चुनाव के नुकसान से अवगत कराया। तृतीय स्थान पर आने वाले प्रवीण कुमार ने कहा कि एक देश एक चुनाव से न सिर्फ धन की बचत होगी बल्कि व्यवस्था भी प्रभावित नहीं होगी। एक ही देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग चुनाव होने के कारण सीमा सुरक्षा में लगे सेना के जवानों की ड्यूटी लगाई जाती है, जिससे हमारी सीमा असुरक्षित होती है। ऐसे में एक साथ चुनाव होने से इन परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। 

4 of 6
प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पाने वाले प्रवीण कुमार सिंह। - फोटो : अमर उजाला
जबकि पवन कुमार वर्मा ने कहा कि एक देश एक चुनाव होने से क्षेत्रीय विकास कार्य बुरी तरह प्रभावित होगा। हमारे यहां अलग-अलग चुनाव से हम अलग-अलग जनप्रतिनिधि चुनते हैं। इसमें किसी के ऊपर गांव के विकास की जिम्मेदारी तो किसी के उपर क्षेत्र तो कोई राष्ट्रीय मुद्दों से हम सभी को लाभान्वित करते हैं। ऐसे में एक देश, एक चुनाव से हमारे देश के विकास का पहिया एकदम से रुक जाएगा। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाली सांची दुबे। - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके अलावा एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अखिलेश राय, डॉ. अशोक सिंह, डॉ. रमाकांत सिंह, डॉ. मंगलचंद राय, डॉ. कौशल पांडेय, डॉ. ओपी सिंह, डॉ. अखिलेश राय का सहयोग सराहनीय रहा। अंत में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिलीप श्रीवास्तव ने सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया। अतिथियों ने अमर उजाला के कार्यक्रम की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वाद-विवाद प्रतियोगिता में जसबिंदर तिवारी, प्रवीण कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, सौरभ पांडेय, सद्दाम हुसैन, विनस, पल्लवी पाठक, साची दूबे, नीतिश कुमार, देवेंद्र, आकांक्षा, अनुज पांडेय, अमित वर्मा, राहुल कुमार यादव, पवन कुमार वर्मा, प्रिंस सिंह, सुधीर रंजन, विशाल कुमार वर्मा, विवेक सिंह, आकांक्षा ने प्रतिभाग किया। सभी टाउन डिग्री कॉलेज, कुंवर सिंह पीजी कॉलेज, शहीद मंगल पांडेय, किसान पीजी कॉलेज, गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें