फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: गंगा आरती में शामिल हुए शिखर धवन, पहचान छिपाने के लिए ओढ़ा कंबल

Thu, 21 Jan 2021 09:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
गंगा आरती में शामिल हुए शिखर धवन। - फोटो : अमर उजाला
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन बुधवार को गंगा सेवा निधि की आरती में शामिल होने पहुंच गए। भीड़ में उन्हें कोई पहचान ना सके, इसलिए उन्होंने चेहरे पर मास्क पहन रखा था। देखें अगली स्लाइड्स...।
विज्ञापन

2 of 5
नीले रंग का कंबल ओढ़ कर धवन ने अपनी पहचान छिपाने की पूरी कोशिश की, लेकिन भीड़ में कुछ लोगों ने शिखर धवन को पहचान लिया। शिखर धवन बनारस में धार्मिक यात्रा पर आए हैं। उन्होंने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर ओमकारा फिल्म के एक चर्चित गीत के साथ एक वीडियो भी वायरल किया। माथे पर त्रिपुंड लगाए शिखर धवन एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
शिखर धवन ने बाबा काल भैरव के दरबार में लगाई हाजिरी। - फोटो : अमर उजाला
शिखर धवन मंगलवार देर शाम वाराणसी के बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाने भी पहुंचे थे। वह काशी में अपनी धार्मिक यात्रा पर पहुंचे थे। उन्होंने बाबा काल भैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया।

4 of 5
सप्तऋषि आरती खत्म होने के ठीक बाद शिखर श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। इस दौरान मास्क और कंबल से मुंह ढंक कर उन्होंने अपनी पहचान छिपाने का पूरा प्रयास किया लेकिन उनके प्रशंसक उन्हें पहचान गए। इसके साथ ही हाथ मिलाने और बधाई देने की होड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने प्रशंसकों को नाराज नहीं किया और विधि-विधान से दर्शन-पूजन के बाद प्रशंसकों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और सेल्फी का भी मौका दिया। रात करीब नौ बजे शिखर मंदिर से प्रस्थान कर गए। कालभैरव मंदिर में भी दर्शन-पूजन के साथ बाबा की आरती की और तेल अर्पित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें