फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण में दान: मुस्लिम युवती भूमि पूजन के दौरान हाथ पर लिखवा चुकी है श्रीराम, निर्माण के बाद करेंगी दर्शन

Wed, 20 Jan 2021 12:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
इकरा अनवर ने हाथ पर लिखवाया श्री राम। - फोटो : अमर उजाला।
राम मंदिर निर्माण के लिए हर वर्ग के लोग बढ़चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक मुस्लिम युवती ने भी राम मंदिर के निर्माण में दान कर धार्मिक समरसता का संदेश दिया है, जिसकी लोग मिसाल दे रहे हैं। मुस्लिम युवती और लॉ की छात्रा इकरा अनवर खान ने भी 11 हजार रुपये का चेक दान में दिया है। लेकिन इससे पहले वो भूमि पूजन के दौरान भी एक और मिसाल पेश कर चुकी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
इकरा अनवर ने किया दान।
मंगलवार को अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती को उनके आवास पर इकरा खान ने चेक सौंपा। इकरा ने कहा कि भगवान राम उनके पूर्वज हैं। अयोध्या में मंदिर बनने के लिए मैंने छोटा सा सहयोग दिया है। मैंने सियासत करने वालों को जवाब दिया है कि धर्म अलग-अलग नहीं होते हैं। धर्म एक है और वह है इंसान का धर्म। मैं एक इंसान के रूप में राम मंदिर निर्माण में भागी बन रही हूं, जिसकी मुझे खुशी है। मंदिर बनने के बाद मैं श्री राम के दर्शन के लिए भी जाऊंगी।
विज्ञापन

3 of 5
इकरा अनवर ने किया दान।
अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद ने कहा कि इकरा अनवर ऐसी पहली मुस्लिम युवती हैं, जिन्होंने राम मंदिर निर्माण के धन संग्रह में 11 हजार रुपये की राशि चेक के माध्यम से दी है।

4 of 5
इकरा अनवर ने किया दान। - फोटो : अमर उजाला
भूमि पूजन के समय श्री राम लिखवाया
अयोध्या में राम मंदिर के लिए पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन को लेकर छात्रा इकरा अनवर ने भी अपने हाथों पर श्रीराम का टैटू बनवाया था। चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर के हनुमानपुर निवासी इकरा ने बताया कि श्रीराम से बड़ा कोई भगवान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला
सालों बाद श्रीराम ऐतिहासिक पल के हम सभी साक्षी बने। इस पल को यादगार बनाने के लिए ही हाथ पर टैटू बनाया था। इकरा के टैटू बनवाने पर बड़ी संख्या में लोगों ने बधाई दी। इकरा के पिता अनवर और भाई यासिर भी श्रीराम मंदिर के निर्माण से खुश हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें