फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखेंः CM योगी आदित्यनाथ के वाराणसी दौरे की 10 बड़ी बातें

Mon, 03 Jul 2017 10:49 AM IST
टीम डिजिटल,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 11
varansi - फोटो : अमर उजाला
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनने के बाद रविवार को दूसरी बार वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में शिरकत की। पीएम के संसदीय क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की तो अपना दल(एस) द्वारा आयोजित रैली में प्रदेश के विकास पर बात की। सीएम को रविवार सुबह 10:55 पर आना था लेकिन खराब मौस के कारण वो बाबतपुर एयरपोर्ट पर 12 बजे पहुंचे। एयरपोर्ट से वो सर्किट हाउस गए। आगे की स्लाइड्स में देखें
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
varanasi - फोटो : अमर उजाला
यहां एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए शहरी गरीबों को मुफ्त बिजली कनेक्शन योजना की शुरूआत की। उन्होंने 10 परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया।  पीएम के संसदीय क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान वो थोड़ नाराज दिखे। पिछले दौरे में दिए गए निर्देशों को अब तक अमल में आता न देख सीएम ने अधिकारियों के पेंच कसे। उन्होंने सामनेघाट,चौकाघाट और मंडुवाडीह आरओबी के अब तक निर्माण कार्य पूरा न होने का कारण पूछा। सीएम योगी ने कहा कि 31 जुलाई तक इनका निर्माण कार्य हर हाल में पूरा करा लें।
विज्ञापन

3 of 11
varanasi - फोटो : अमर उजाला
इस बैठक में मुख्यमंत्री के साथ ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा और कई राज्य मंत्री भी शामिल थे। उन्होंने ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा और पूर्वांचल विद्युत निगम को तलब करते हुए कहा बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। उन्होंने ताकिद किया की शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 48 घंटे के अंदर खराब ट्रांसफार्मर बदल दिए जाएं। किसी भी प्रकार की बिजली कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

4 of 11
varanasi - फोटो : अमर उजाला
सरकार के 100 दिन के उपलब्धियों को गिनाते हुए सीएम योगी ने जानकारी दी की इन 100 दिनों में 8000 खराब ट्रांसफार्मर बदले गए हैं। सीएम योगी ने कहा कि हम उस दिशा में काम कर रहे हैं जिसके तहत बिना बिजली वाले घरों जिनकी संख्या लगभग 60 लाख उनलोगों तक बिजली निवार्ध रूप से पहुंचे। 
विज्ञापन

5 of 11
varanasi - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने डेढ़ घंटे तक काशी की विकास योजनाओं की समीक्षा की।  केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा करने के बाद लापरवाही बरतने वाले विभागों के पेच भी कसे। जल निगम और सिंचाई विभाग को अंतिम चेतावनी देते हुए 15 अगस्त तक हर हाल में ओवर हेड पानी टंकी चालु करने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन

6 of 11
yogi varanasi - फोटो : अमर उजाला
समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रोहनिया के जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान पहुंचे। यहां अपना दल के संस्थापक सोने लाल पटेल की 68वीं जयंती पर जन स्वाभिमान रैली आयोजित थी। इस रैली को भाजपा और अपना दल गठबंधन को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन

7 of 11
varanasi - फोटो : अमर उजाला
अपना दल (एस) नेता और केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने इस रैली को लीड किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावा कई कैबिनेट मंत्री भी मौजूद थे। अपना दल के सभी विधायक भी इस कार्यक्रम में पहुंचे। जगतपुर का यह मैदान अपना दल और भाजपा कार्यकर्ताओं से खचाचच भरा था। पूरे प्रदेश से अपना दल के कार्यकर्ता जुटे थे।

8 of 11
varansi - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने अपने संबोधन की शुरूआत सोने लाल पटेल को नमन कर शुरू की। उन्होंने सोनेलाल पटेल के सपनों को उस वक्त की महान सोच बताया। किसान,मजदूर दलित और गरीब तबकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक को सम्मान मिलेगा। किसी से कोई भेदभाव नहीं होगा।

9 of 11
अनुप्रिया पटेल - फोटो : amar ujala

अनुप्रिया पटेल की तारीफ करते हुए कहा कि ये सही फैसले लेने में सक्षम हैं। पिता सोनेलाल पटेल के सपनों पूरा करने और विधानसभा चुनाव में जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के विकास में अनुप्रिया पटेल के समन्वय को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

10 of 11
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
जीएसटी पर बात करते हुए सीएम ने इसे सही फैसला करार दिया। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के विकास के लिए काम कर रहे हैं। जीएसटी इस देश की दिशा तय करने वाला साबित होगा। आप लोग भ्रामक खबरों से दूर रहें। जीएसटी काफी लाभदायक है। कानून व्यवस्था पर बात करते हुए सीएम ने कहा कि यहां केवल कानून का हीं राज होगा। किसी भी तरह का अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून सभी के लिए एक समान है। इसकी लक्ष्मण रेखा  तय है। कानून तोड़ने वालों पर पुलिस शिकंजा कस रही है। किसी का भी तुष्टिकरण नहीं किया जाएगा। सभी एक समान हैं। 
विज्ञापन

11 of 11
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
राजनीति पर बात करते हुए सीएम योगी ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का उत्तर प्रदेश से सूपड़ा साफ हो जाएगा। देश में फिर से भाजपा की सरकार आएगी। विपक्षी पार्टी का नाम न लेते हुए सीएम योगी ने कहा की भाजपा सरकार ने परिवारवाद,जातीवाद की राजनीति को खत्म किया है। देश के विकास के लिए यह बहुत जरूर था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें