फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखें तस्वीरेंः 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन के दौरान शाहरुख-अनुष्का ने कैसे की मस्ती

Tue, 01 Aug 2017 12:22 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 13
jhms - फोटो : अमर उजाला
फिल्म  'जब हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन के लिए शाहरुख खान, अन‌ुष्का शर्मा, इम्तियाज अली सोमवार को वाराणसी पहुंचे। उनकी आगवानी के लिए भोजपुरी सुपर स्टार और सांसद मनोज तिवारी यहां मौजूद थे। शाहरुख और अनुष्का ने फिल्म प्रमोशन के बहाने ढेर सारी मस्ती की। इस बात का जिक्र उन्होंने खुद किया। दोनों ने कहा कि काशी में आने के बहुत प्यार मिला। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें....
विज्ञापन

2 of 13
jhms - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के मैदान में दोनों स्टार की झलक पाने के लिए सुबह 10 बजे से ही आने वालों का सिलसिला शुरू हो गया था जो देर शाम तक जारी रहा। अधिकांश छात्र-छात्राओं के साथ उनकी मम्मियां भी शाहरुख को देखने के लिए पहुंची थीं। 
विज्ञापन

3 of 13
jhms - फोटो : अमर उजाला
किंग खान और अनुष्का शर्मा सोमवार सुबह बाबातपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वो सीधे नदसेर स्थित होटल ताज गए। यहां थोड़ी देर आराम के बाद शाहरुख और अनुष्का ने 'अमर उजाला' से खास बातचीत की। बातचीत के दौरान बनारस दौरे को लेकर अपनी क्रेजीनेस के बार में बताया। 

4 of 13
jhms - फोटो : अमर उजाला
दोपहर बाद शाहरुख खान ने अमर उजाला अखबार पढ़ा। उन्होंने इसकी तारीफ की। उन्होंने बातचीत में बताया कि आगे अब  अपने बच्चों के साथ काशी आएंगे। एक दम चुपके चुपके आएंगे। किसी को खबर नहीं होगी। यहां के घाटों पर उनके साथ सैर करुंगा। 
विज्ञापन

5 of 13
jhms - फोटो : अमर उजाला
फिल्म  'जब हैरी मेट सेजल' का प्रमोशनल इवेंट पहड़िया स्थित अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के मैदान में था। वो होटल ताज से प्रमोशनल इवेंट पर जाने से पहले अचानक एक पान की दूकान पर रुके। यहां दोनों ने बनारसी पान चखा। पान खाने के बाद कहा कि सच में बनारसी पान लाजवाब होता है। 
विज्ञापन

6 of 13
jhms - फोटो : अमर उजाला
अशोका कॉलेज में शाहरुख खान जब मंच पर पहुंचते ही हर-हर महादेव से लोगों का अभिवादन किया तो कई घंटों से अपने प्रिय अभिनेता को देखने के लिए बेताब लोगों की थकान पल भर में ही छूमंतर हो गई। उन्हें मानो कोई अपना से मिल गया। 
विज्ञापन

7 of 13
jhms - फोटो : अमर उजाला
इसी दैरान अनुष्का ने भीड़ का अभिवादन करते हुए जिया रजा बनारस...कहते हुए बताया कि हम तो यहीं पास के फैजाबाद की रहने वाली हैं तो भीड़ ने जय श्रीराम और हर हर महादेव  के नारे लगाने शुरू कर दिए। कुछ छात्रों ने अनुष्का लव यू..लव यू का शोर भी करने लगे। शाहरुख और अनुष्का को देखने के लिए उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने में सुरक्षाकर्मियों के पसीने छूट गए।

8 of 13
jhms - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद तो शाहरुख खान ने  बनारस में भोजपुरिया अंदाज में गाना गाकर काशीवासियों का दिल जीत लिया। भोजपुरी सुपर स्टार और भाजपा सांसद मनोज तिवारी के गीत ‘ तु लगावे लू जब लिपिस्टिक’ को गाकर यह बता दिया कि उन्हें किंग खान यों ही नहीं कहा जाता है।

9 of 13
jhms - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ शाहरुख का भरपूर समर्थन किया। यहीं नहीं, अनुष्का शर्मा ने भी मंच पर आते ही भोजपुरी में लोगों का स्वागत किया। अनुष्का ने ‘हमके यहां आकर बहुत बढ़ियां लागल...बनारस का हाल बा...जियो राजा बनारस’ बोला तो सब लोग झूम उठे। 

10 of 13
jhms - फोटो : अमर उजाला
 शाम करीब साढ़े पांच बजे शाहरुख मंच पर पहुंचे और सबसे पहले उन्होंने मनोज तिवारी को धन्यवाद दिया। उन्हें बड़ा भाई बताया। कहा कि कार्यक्रम का मुख्य अतिथि मुझे मंच पर आमंत्रित कर रहा इससे बड़े सौभाग्य की बात क्या होगी। धन्यबाद मनोज भैया। उन्होंने बताया, अनुष्का और इम्तियाज अली के साथ पहली बार उन्हें बनारस आने का मौका मिला। जितना प्रेम काशीवासियों का मिला उतना पूरी दुनिया में कही नहीं मिला। 

11 of 13
jhms - फोटो : अमर उजाला
करीब एक घंटे तक कैंपस में रहे शाहरुख खान को मनोज तिवारी ने हर-हर महादेव के जयघोष को बनारसवासियों की तरफ से आशीर्वाद बताया तो शाहरुख ने भी हर हर महादेव का जयघोष किया। इसी दौरान इम्तियाज अली और अनुष्का ने भी हाथ उठाकर सभी का अभिवादन किया। 

12 of 13
anushka sharma - फोटो : अमर उजाला
भोजपुर सुपर स्टार के ‘कनवा में सोहे बाली जुड़ा में लगा के जाली’ गीत पर दोनों ने ठुमके भी लगाए। भोजपुरी बोलने में परेशानी होने पर शाहरुख को एक-एक लाइन धीरे-धीरे बोल कर मनोज तिवारी ने गाना पूरा करवा दिया। 
विज्ञापन

13 of 13
jhms - फोटो : अमर उजाला
पहली बार बनारस आने पर कार्यक्रम में जुटी भीड़ से अभिभूत शाहरुख ने लोगों का शुक्रिया किया। साथ ही जल्द ही अनुष्का, इम्तियाज अली सहित पूरी टीम के साथ काशी आकर प्रस्तुति देने का वादा भी किया। कहा कि मेरी दुनिया दर्शकों ने ही बनाई हैं। इस दौरान मनोज तिवारी ने काशी के गलियन में तोहके देख-देख क अईली गीत गाकर काशीवासियों के भाव को शाहरुख के सामने रखा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें