फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में शाहरुख का जोरदार स्वागत, खाया बनारसी पान, बोले-हर-हर महादेव

Tue, 01 Aug 2017 12:20 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
Shah Rukh Khan and Anushka Sharma in Varanasi - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के बेताज बादशाह शाहरुख खान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के प्रमोशन के लिए आज बनारस पहुंच गए। एयरपोर्ट से लेकर आयोजन स्‍थल शाहरुख का जोरदार स्वागत हुआ। आगे की स्लाइड में जानें बनारस आकर क्या बोले किंग खान...
विज्ञापन

2 of 8
Shah Rukh Khan and Anushka Sharma in Varanasi - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में बादशाह खान और अनुष्का को देखने के लिए काशी की सड़कें हजारों समर्थक उमड़ आये। एयरपोर्ट से लेकर होटल और उसके बाद आयोजन स्‍थल अशोका इंस्टीट्यूट तक शाहरुख का उनके प्रशंसकों ने स्वागत किया। रास्ते में शाहरुख खान ने बनारसी पान का स्वाद लिया। 
विज्ञापन

3 of 8
Shah Rukh Khan and Anushka Sharma in Varanasi - फोटो : अमर उजाला

अशोका इंस्ट्टीट्यूट में शाहरुख और अनुष्का का स्वागत भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार मनोज तिवारी ने किया। शाहरुख खान ने मनोज तिवारी के साथ भोजपुरी में वहां पहले मौजूद हजारों लोगों के साथ संवाद किया। शाहरुख ने भोजपुरी में गाने भी गाए। 

4 of 8
वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला

कार्यक्रम के दौरान बारिश होने लगी तो शाहरुख ने लड़कियों ने रेन डांस के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने डांस के स्टेप भी सिखाए। शाहरुख ने बगल वाली जान मारे ली और तू लगावलू जब लिपस्टिक जैसे चर्चित भोजपुरी गाने गाए।  शाहरुख ने गुनगुनाया, तूझे देखा तो जाना सनम, बनारस होता है दीवाना सनम।  
विज्ञापन

5 of 8
एयरपोर्ट से होटल ताज जाते शाहरुख खान, अनुष्का और इम्तियाज अली - फोटो : अमर उजाला

वहीं अनुष्का भी पूरे बनारसी रंग में नजर आईं। उन्होंने कहा कि मैं यूपी की रहने वाली हूं और अयोध्या में मेरा जन्म हुआ है। उन्होंने शाहरुख खान के साथ भोजपुरी में जिअ राजा बनारस। फिर मिलल जाई। शाहरुख खान ने बनारसी परंपरा का निभाते हुए भोलेनाथ की नगरी काशी में हर-हर महादेव का नारा लगाया। 
विज्ञापन

6 of 8
Shah Rukh Khan and Anushka Sharma in Varanasi - फोटो : अमर उजाला

शाहरुख ने मजाक में कहा कि बनारस का स्टेज दुनिया का सबसे बड़ा स्टेज है। यहां मैं अनुष्का से बड़ा दिख सकता हूं। उन्होंने लड़कों को नसीहत दी कि वह लड़कियों के साथ अच्छा बर्ताव करें। उन्होंने रईस का डायलॉग 'कोई भी धंधा छोटा नहीं होता' सुनाया। 
 
विज्ञापन

7 of 8
Shah Rukh Khan and Anushka Sharma in Varanasi - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के बादशाह ने कहा कि यहां जितना प्यार मिला है, उतना कहीं नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि वह फिर काशी आएंगे और परफार्मेस करेंगे। उन्होंने कहा मजाक किया कि हम अपील करेंगे कि एक सड़क का नाम अनुष्का के नाम पर रख दिया जाए।  
 
विज्ञापन

8 of 8
Shah Rukh Khan and Anushka Sharma in Varanasi - फोटो : अमर उजाला
पहली बार बनारस आए शाहरुख की दो स्तरीय सुरक्षा व्यवस्‍था की गई है। उनकी सुरक्षा में एक एएसपी, पांच सीओ, आठ थानाध्यक्ष, 40 एसआई, 200 कांस्टेबल एवं 40 महिला कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें