फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन तस्वीरों में देखें भारत बंद के दौरान पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में कैसा रहा माहौल

Mon, 10 Sep 2018 02:56 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 13
varanasi - फोटो : amar ujala
कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा ईंधन के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर सोमवार को बुलाए गए भारत बंद का असर पीएम मोदी के ससंदीय क्षेत्र में भी नजर आया।    लगातार बढ़ती मंहगाई पर मोदी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस की तरफ से बुलाये गए भारत बंद के तहत आज पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन निकाला और केंद्र सरकार पर कई हमले किए। भारत बंद का ग्रामीण क्षेत्र में असर न के बराबर है वहीं शहरी क्षेत्रों में कई जगहों पर बंदी का असर नजर आ रहा है। 
 
विज्ञापन

2 of 13
varanasi - फोटो : amar ujala

कांग्रेस पार्टी ने लहुराबीर आजद पार्क से एक जुलूस निकला। इस जुलूस की अगुवाई कर रही थी कांग्रेस की राष्ट्रिय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी। उन्होंने वाराणसी के लोगों का इस भारत बंद का समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि इससे साबित होता है कि यहां की जनता अपने संसद से त्रस्त है क्योंकि वह खुद नशे में मस्त है। भारत बंद के आह्वाहन पर शहर में सभी पार्टियों ने जगह जगह से जुलूस निकालकर विनम्रता पूर्वक लोगों से इस बंद का समर्थन करने की अपील की। 
 
विज्ञापन

3 of 13
varanasi - फोटो : amar ujala
कांग्रेस ने महंगाई और पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि के विरोध में सोमवार को भारत बंद का आहृवान किया है। इस दौरान वाराणसी और आसपास के अंचल सहित सोनभद्र, गाजीपुर, बलिया, चंदौली, मऊ, आजमगढ़, मीरजापुर, भदोही, जौनपुर में भारत बंद का असर नजर आया। सुबह से ही कांग्रेस के कार्यकर्ता वाराणसी सहित आसपास के जिलों में दुकानें बंद कराते नजर आए। सभी जगहों पर अलग-अलग तरह से प्रदर्शन भी किया जा रहा है।

 

4 of 13
varanasi - फोटो : amar ujala

इसी क्रम में महानगर कांग्रेस ने एक विशाल जुलूस लहुराबीर आजाद पार्क से निकला। इस जुलूस में आगे आगे चल रही कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी और कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय ने लोगों से हाथ जोड़कर विनम्रता से अपील कर दुकाने बंद कराई। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि ये भारत बंद और विरोध उन सभी चीजों के लिए है जिसके लिए पिछले साढ़े चार साल से आम जनता सरकार से जवाबदेही मांग रही है। 

 
विज्ञापन

5 of 13
varanasi - फोटो : amar ujala
भ्रष्टाचार का मुद्दा हो राफेल सौदा का मुद्दा हो बढ़ती हुई महंगाई हो। जिस तरीके से डीज़ल और पेट्रोल के दाम आये दिन बढ़ते जा रहे हैं। उसका फायदा सरकार देश की जनता को ना देकर खुद ले रही है। 11 हज़ार करोड़ मुनाफ़ा कमाने का काम देश की जनता से छल हुआ है ये सभी जो जनता के साथ विश्वासघात हुआ है उसके लिए आज हमने मोर्चा संभाला है।
विज्ञापन

6 of 13
varanasi - फोटो : amar ujala
आज हमने पूरे देश में भारत बंद का आह्वाहन किया है। हमने सभी से इसमें अपना सहयोग देने की क्योंकि महंगाई सभी के जेब पर भारी पड़ती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बनारस की जनता ने हमारा समर्थन किया है उससे यह साबित होता है कि यहाँ की जनता अपने सांसद से त्रस्त है क्योंकि वो खुद नशे में मस्त है।
विज्ञापन

7 of 13
varanasi - फोटो : amar ujala
वहीं मैदागिन, लोहटिया पर सपा के कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में जमकर नारे लगाए। साथ ही महंगाई की गिरफ्त में जकड़ी हुई जनता का दर्द बयां किया।शहर में जगह-जगह विरोध के साथ ही  सपा के कार्यकर्ताओं ने वाराणसी जिला मुख्यालय पहुंचा और महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। 

8 of 13
varanasi - फोटो : amar ujala
कई स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों को फूल भेंटकर दुकान बंद करने का आग्रह किया। हाथों में फूल लिए कार्यकर्ता शहर में जगह जगह नजर आए। महंगाई का विरोध अलग अंदाज से जता रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा का कहना है कि किसी दुकान को जबरन नहीं बंद कराया जा रहा है। सिर्फ अपील बंद करने के लिए किया गया। 

9 of 13
varanasi - फोटो : amar ujala

व्यापक स्तर पर चल रहे विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए एसएसपी वाराणसी आनंद कुलकर्णी ने पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा है। 

10 of 13
varanasi - फोटो : self

वाराणसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टाउन हाल से जुलूस निकालकर दुकानों को बंद कराया। 

11 of 13
varanasi - फोटो : amar ujala

वाराणसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टाउन हाल से जुलूस निकालकर दुकानों को बंद कराया। 

12 of 13
varanasi - फोटो : amar ujala

वाराणसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टाउन हाल से जुलूस निकालकर दुकानों को बंद कराया। भारत बंद के दौरान वाराणसी में ज्यादातर पेट्रोल पंप खुले रहे। 
 
विज्ञापन

13 of 13
varanasi - फोटो : amar ujala

वाराणसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टाउन हाल से जुलूस निकालकर दुकानों को बंद कराया। भारत बंद के दौरान वाराणसी में ज्यादातर पेट्रोल पंप खुले रहे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें