फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें पीएम मोदी का काशी दौरा

Thu, 22 Dec 2016 06:30 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 21
narendra modi varanasi visit - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने वाराणसी को 2100 करोड़ रुपये का तोहफा दिया। आगे की स्लाइड में देखें पीएम मोदी का काशी दौरा....
विज्ञापन

2 of 21
पीएम मोदी का काशी दौरा - फोटो : अमर उजाला
आज सुबह दस बजकर 20 मिनट पर  बाबतपुर एयरपोर्ट पर भाजपा नेता रमाशंकर त्रिपाठी, ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, सांसद राम चरित्र निषाद, विधायक श्यामदेव राय चौधरी, मेयर रामगोपाल मोहले ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।
विज्ञापन

3 of 21
पीएम मोदी का काशी दौरा - फोटो : अमर उजाला
इस दौरे में पीएम मोदी ने बीएचयू और डीरेका में चार योजनाओं का शिलान्यास क‌िया और एक योजना का उद्घाटन क‌िया।

4 of 21
पीएम मोदी का काशी दौरा - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी बाबतपुर एयरपोर्ट से बीएचयू हेलीकॉप्टर से पहुंचे। बीएचयू से कबीरनगर गए। रास्ते में कई जगह उनका काफीला थम सा गया। सड़क के दोनों ओर भारी संख्या में लोग खड़े थे। पीएम मोदी ने हाथ उठाकर सभी का अभिवादन किया।
विज्ञापन

5 of 21
पीएम मोदी का काशी दौरा - फोटो : अमर उजाला
 सड़क के दोनों ओर भारी संख्या में लोग खड़े थे। पीएम मोदी ने हाथ उठाकर सभी का अभिवादन किया।  मोदी मोदी के नारों के बीच पीएम का काफीला आगे बढ़ता रहा।
विज्ञापन

6 of 21
पीएम मोदी का काशी दौरा - फोटो : अमर उजाला
काशी की जनता के दिलों में प्रधानमंत्री मोदी के लिये कितना प्यार है यह इस फोटो के द्व‍ारा समझा जा सकता है। लोग सुबह 7 बजे से ही सड़क पर खड़े होकर प्रधानमंत्री का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

7 of 21
पीएम मोदी का काशी दौरा - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री मोदी जब डीरेका मैदान पहुंचे तो वहां स्कूली बच्चों को खड़ा देख खुद चलकर उनके पास तक पहुंचे। अपने पास प्रधानमंत्री को देख बच्चं के चेहरे खिल उठे।

8 of 21
पीएम मोदी का काशी दौरा - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री मोदी का बच्चों के प्रति प्रेम जगजाहिर है। वाराणसी आने के बाद यहां भी बच्चों से मिलने का मौका मिला। वो बच्चों से मिले। बच्चों के प्रति अपना प्यारा और स्नेह जताया।

9 of 21
पीएम मोदी का काशी दौरा - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री मोदी ने बीएचयू में चल रहे राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में शिरकत किया। उन्होनें कार्यक्रम के बारे में अधिक अधिक जानने का प्रयास किया।

10 of 21
पीएम मोदी का काशी दौरा - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री मोदी के आगमन के मद्देनजर कई दिनों से तैयारी चल रही थी। गुरुवार सुबह मंच के पास रंगोली बनाते कलाकार। इसी मंच से कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी ने किया संबोधित।

11 of 21
पीएम मोदी का काशी दौरा - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी का यह दौरा बड़ा खास रहा। भाजपा के आह्वान पर कर्याकर्ता अपने घर से खाना लेकर कार्यक्रम स्थल डीरेका पहुंचे। महिला कार्यकर्ताओं के हाथ में पड़ा खाने का पैकेट इस बात का सबूत है।

12 of 21
पीएम मोदी का काशी दौरा - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के अपने छोटे से दौरे पर पीएम मोदी ने कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

13 of 21
पीएम मोदी का काशी दौरा - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल में मालवीय कैंसर रिसर्च सेंटर और अत्याधुनिक शताब्दी सुपर स्पेशियलिटी सेंटर का शिलान्यास किया।

14 of 21
पीएम मोदी का काशी दौरा - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के एक कार्यक्रम में लोगों से मुखातीब  होते पीएम मोदी। वाराणसी को दी कई सौगात। यहीं से पीएम मोदी ने राहुल गांधी और मनमोहन सिंह पर साधा अप्रत्यक्ष रूप से निशाना।

15 of 21
पीएम मोदी का काशी दौरा - फोटो : अमर उजाला
महामना की बगिया बीएचयू पहुंचे पीएम मोदी ने महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

16 of 21
पीएम मोदी का काशी दौरा - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने वस्त्र मंत्रालय का ट्रेड फैसेलिटी सेंटर एंड क्राफ्ट म्यूजियम सेंटर का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने काशी क्षेत्र के हस्तशिल्पियों को सम्मानित भी किया।

17 of 21
डीरेका में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पीएम - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के बाद प्रधानमंत्री डीरेका मैदान पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा के बूथ लेवल कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्वांचल के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखा। उन्होंने पीएम मोदी का स्वागत हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ किया। मोदी मोदी का नारा भी आसमान चूम रहा था।

18 of 21
पीएम मोदी का काशी दौरा - फोटो : अमर उजाला
भाजपा सम्मेलन के लिए डीरेका मैदान में 28000 कुर्सियां लगाई गई थी। काशी आसपास के कार्यकर्ताओं से ठसाठस भरा रहा। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी दिखीं। उम्मीद जतायी जा रही है की करीब एक लाख कार्यकर्ता भाजपा सम्मेलन में पहुंचे।

19 of 21
पीएम मोदी का काशी दौरा - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में चल रहे राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे। यहां उन्होंने नाटक चाणक्य में भाग लेने वाले पात्रों से मुलाकात की। समयाभाव होने के कारण पीएम मोदी चाणक्य का मंचन नहीं देख पाये। उन्होंने पात्रों का हौसला अफजाई किया और शुभकामनाएं दी।

20 of 21
पीएम मोदी का काशी दौरा - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री मोदी का निराला अंदाज वाराणसी में भी दिखा। बीएचयू में बीएचयू में चल रहे राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव की जानकारी लेते वक्त इसकी सफलता पर हर्ष दिखा। नाटक चाणक्य के पात्रों और निर्देशक बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री की मुस्कान देखने लायक थी।
विज्ञापन

21 of 21
पीएम मोदी का काशी दौरा - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री मोदी सुबह 10; 20 बजे पहुंचे। और शाम 3; 25 बजे वायुसेना के विमान से वापस दिल्ली लौट गए। एयरपोर्ट पर कई भाजपा नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें