फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'स्कैम' से 'कसाब' तक, पढ़ें राजनीति में शब्दों की नई 'फुलफार्म'

Thu, 23 Feb 2017 09:32 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 9
अखिलेश यादव, नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी
स्कूल में मास्टर जी बच्चों को मार-मारकर फुलफार्म को रटने के लिए कहते थे। ये फुलफार्म अब उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बेमानी साबित हो रहे हैं। बच्‍चे जहां कन्फ्यूज हैं वहीं नेता नित नए फुलफार्म गढ़कर विरोधियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक' कर रहे हैं। आगे की स्लाइड में पढ़े राजनीति के नए नए फुलफार्म-
विज्ञापन

2 of 9
पीएम नरेंद्र मोदी
नए फुलफार्म गढ़ने की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले चरण के चुनाव से की। स्कूलों में बच्चों को 'scam' का मतलब घोटाला बताया गया है लेकिन मेरठ रैली में पीएम मोदी ने इसका एक नया फुलफार्म बताया। कहा कि scam का अर्थ है समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, अखिलेश और मायावती।
विज्ञापन

3 of 9
अखिलेश यादव
पीएम मोदी ने अपने इस नए फुल फार्म से विरोधी दलों कांग्रेस, सपा और बसपा को भ्रष्टाचार से जोड़ दिया। मोदी के इस सियासी हमले का जवाब कांग्रेस और सपा ने और तीखे फुलफार्म से दिया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि scam का अर्थ Save Country from Amit Shah and Modi ।

4 of 9
पीएम नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि BSP का अर्थ 'बहन संपत्ति पार्टी '। इस नए फुलफार्म से पीएम मोदी ने मायावती की संपत्ति पर निशाना साधा। मायावती ने भी पीएम के इस हमले का करारा जवाब दिया।
विज्ञापन

5 of 9
मायावती
मायावती ने कहा कि BJP का अर्थ- 'भारतीय जुमला पार्टी'। इस नए फुलफार्म के जरिये मायावती ने यह संदेश देने की कोशिश की कि भाजपा सिर्फ भाषण देती है, काम नहीं करती। बसपा सुप्रीमो ने पीएम मोदी के नाम का भी सियासी फुलफार्म बताया।
विज्ञापन

6 of 9
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
मायावती ने कहा कि नरेंद्र मोदी का अर्थ- Mr Negative Dalit Man है। इसके जरिये माया ने यह संदेश देने की कोशिश की कि मोदी दलितों के विरोधी हैं। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक नया फुलफार्म बताकर कांग्रेस सपा और बसपा पर करारा हमला बोला।
विज्ञापन

7 of 9
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : amar ujala
उन्होंने कांग्रेस, सपा और बसपा तीनों को मिलाकर कसाब की संज्ञा देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश का विकास तभी होगा, जब यहां की जनता को इस कसाब (पाकिस्तानी आतंकी) से मुक्ति मिलेगी। कहा कि KASAB का‌ अर्थ KA से कांग्रेस, SA से समाजवादी पार्टी और B से बसपा।

8 of 9
अखिलेश यादव
अमित शाह के कसाब वाले बयान पर सीएम अखिलेश ने आज बलरामपुर में पलटवार किया। अ‌खिलेश ने कसाब को नया मतलब दिया। उन्होंने कहा कि 'कसाब' का मतलब क से कंप्यूटर, साइकिल और ब से बस में महिलाओं का किराया आधा करना है। 
विज्ञापन

9 of 9
पीएम नरेंद्र मोदी
वहीं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की पोलित ब्यूरो की सदस्य सुभाषिनी अली ने बुधवार को बलिया की एक जनसभा में पीएम को पाकेट मार बताया। कहा कि नोटबंदी के पीछे केंद्र सरकार की मंशा साफ नहीं थी। पीएम का अर्थ पाकेटमार बताते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी के दौरान लाखों, करोड़ों लोगों की जेब काटी है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें