काशी विश्वनाथ धाम में शिवभक्तों का महाकुंभ
- फोटो : अमर उजाला
सावन के तीसरे सोमवार पर काशी विश्वनाथ धाम समेत शहर के सभी प्रमुख शिवालयों में पिछले सोमवार की अपेक्षा अधिक दर्शनार्थी पहुंचे। केदारेश्वर, मृत्युंजय महादेव मंदिर, सारंग नाथ, कर्मदेश्वर महादेव, कैथी मार्केंडेय महादेव और बीएचयू स्थित विश्वनाथ मंदिर समेत अन्य देवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी है।