फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2025: सावन के पहले दिन विश्वनाथ धाम में उमड़े श्रद्धालु, भक्तों पर हुई पुष्पवर्षा; गूंजा हर-हर महादेव

Fri, 11 Jul 2025 10:33 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Sawan 2025: सावन के पहले दिन काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ दिखी। भोर से ही लोग दर्शन के लिए लाइन में लगे रहे। वहीं धाम परिसर हर- हर महादेव के जयकारे से गूंजता रहा।
विज्ञापन
1 of 5
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
सावन मास के पहले दिन की शुरुआत बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती से हुई। भगवान विश्वनाथ के गर्भगृह से भगवान बद्रीनारायण तक कतार में खड़े श्रद्धालुओं पर फूल बरसाकर काशी में हर से हरि की परंपरा को जीवंत किया गया। शुक्रवार का दिन होने के कारण मां अन्नपूर्णा को पुष्प के तीन थाल अर्पित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद बांटा गया। 
विज्ञापन

2 of 5
काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों पर हुई पुष्पवर्षा - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की भोर में मंगला आरती के के बाद मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। मंडलायुक्त एस राजलिंगम की पहल पर सावन के पहले दिन पहली बार फूल बरसाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। अब तक महाशिवरात्रि और सावन के सोमवार पर धाम के मुख्य द्वार के बाद कतारबद्ध श्रद्धालुओं का स्वागत फूल बरसाकर किया जाता था।
विज्ञापन

3 of 5
काशी विश्वनाथ धाम में मासूम श्रद्धालु पर पुष्पवर्षा करते मंडलायुक्त - फोटो : अमर उजाला
यह पहला मौका था जब मंदिर प्रांगण में भगवान विश्वनाथ, भगवान दंडपाणि और उनके मध्य स्थित भगवान बैकुंठेश्वर के तीन शिखरों के सम्मुख श्रद्धालुओं पर मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने पुष्प वर्षा कर शिखर आराधना के साथ-साथ भक्तों का स्वागत किया। इस दौरान मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण, डिप्टी कलेक्टर शंभू शरण, तहसीलदार मिनी एल शेखर ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। 

इसे भी पढ़ें; Sawan 2025: श्रद्धालुओं को सर- मैडम कहकर बुलाएंगे पुलिसकर्मी, काशी विश्वनाथ धाम में ड्रोन से हो रही निगरानी

4 of 5
बाबा विश्वनाथ धाम में दर्शन के लिए जाते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
बाबा के धाम में सावन में पहली बार न वीआईपी न प्रोटोकॉल 
यह पहला मौका था जब धाम में न कोई वीआईपी था और न ही कोई प्रोटोकॉल दर्शन। श्रद्धालुओं ने भी मंदिर न्यास की इस व्यवस्था की सराहना की। जगह-जगह धाम में श्रद्धालुओं के लिए किए गए इंतजाम भी दूर-दराज से आने वाले भक्तों को राहत पहुंचा रहे थे। धाम में श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह पानी, गुड़, लाई चना के इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाबा विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं पर हुई पुष्पवर्षा - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं को बाबा के दरबार तक पहुंचने में 30 से 40 मिनट का समय ही लगा। मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया सभी तरह के प्रोटोकॉल स्थगित करके सभी श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए जर्मन हैंगर, क्यू मैनेजमेंट की व्यवस्था, ओआरएस घोल, ग्लूकोज की व्यवस्था की गई है। गोल्फ कार्ट का संचालन किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें