वाराणसी में एक शख्स ने बहन और पिता को रॉड से पीटकर मार डाला। आठ महीने पहले पिता ने बेटी के तीन बिस्वा जमीन नाम कर दी थी। इससे खफा बेटे ने दोनों की सिर कूंचकर हत्या कर दी।
वाराणसी के कैंट थाना इलाके के टकटकपुर प्रतापनगर कॉलोनी में मंगलवार सुबह संपत्ति के विवाद में बेटे राजेश ने सिलबट्टे और रॉड से बुजुर्ग पिता रुपचंद्र भारद्वाज (78) और बहन शिवकुमारी (50) की सिर कूच कर हत्या कर दी।
आरोपी बेटे राजेश को पुलिस ने घटनास्थल से गिरफ्तार किया है। कैंट पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने छानबीन में खून लगी रॉड, सिलबट्टा बरामद किया। आठ महीने पहले प्रताप नगर की तीन बिस्वा जमीन बहन के नाम रजिस्ट्री करने से राजेश आहत था। पिता से आए दिन उसकी नोकझोंक होती थी।
विज्ञापन
2 of 14
जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ के रानीपुर थाना क्षेत्र के उमनी गांव निवासी रूपचंद्र भारद्वाज जलकल विभाग से 18 साल पहले चालक पद से रिटायर हुए थे। उन्होंने टकटकपुर के प्रताप नगर इंदिरा नगर कॉलोनी में तीन बिस्वा जमीन खरीदी और मकान बनवाकर बेटे, बहू के साथ रहने लगे।
विज्ञापन
3 of 14
शिवकुमारी और रुपचंद्र भारद्वाज का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटी शिवकुमारी की शादी गाजीपुर के दुल्लहपुर खुर्द हरिदास निवासी ओमप्रकाश से की थी। सात साल पहले मां की मौत के बाद बेटी अकसर ही पिता रामचंद्र की देखभाल के लिए कॉलोनी में आवाजाही करती थी।
4 of 14
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन बिस्वा जमीन की बेटी के नाम कराई रजिस्ट्री
पिता रूपचंद्र ने आठ माह पहले प्रताप नगर की तीन बिस्वा जमीन बेटी के नाम रजिस्ट्री कर दी थी, जिसे लेकर बेटे राजेश ने रजिस्ट्री कैंसिल के लिए कोर्ट में डीड दाखिल की। इसके बाद ही बहन को कोर्ट से नोटिस गया।
विज्ञापन
5 of 14
जांच के लिए पहुंची टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलवार को कोर्ट में शिवकुमारी को अधिवक्ता के साथ पक्ष रखना था। गाजीपुर के घर से शिवकुमारी सुबह 6.30 बजे निकली और 9.30 बजे प्रताप नगर कॉलोनी पहुंची। बहन को घर में घुसता देख राजेश का गुस्सा पारा हाई हो गया।
विज्ञापन
6 of 14
रुपचंद्र भारद्वाज का फाइल फोटो और आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रॉड से पिता के सिर पर किया हमला
घर के बाहर प्लॉट में बैठे पिता से राजेश का विवाद शुरू हुआ। आक्रोशित राजेश ने पास में पड़े रॉड से पिता के सिर पर हमला कर दिया। पिता की चीख सुनकर बहन शिवकुमारी घर के अंदर से बाहर आई। पिता को लहूलुहान देख शोर मचाने लगी। तभी राजेश ने उसे भी दौड़ाया और घर के अंदर सिलबट्टे से उसका सिर कूंच दिया।
विज्ञापन
7 of 14
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कमरे में मिली बहन की खून से सनी लाश
चीख पुकार सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर कैंट पुलिस जब पहुंची तो प्लॉट में खून से लथपथ पिता का शव पड़ा था और कमरे में बहन का खून से सना शव मिला। दूसरे कमरे में राजेश, उसकी पत्नी इंदू और एक बेटी थी।
8 of 14
जांच के लिए पहुंची टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटनास्थल पर पहुंचे कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने फॉरेंसिक टीम समेत उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। अपर पुलिस आयुक्त अपराध राजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था शिवहरी मीणा, एडीसीपी वरुणा नीतू कात्यायन, कैंट एसीपी नितिन तनेजा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
9 of 14
जांच के लिए पहुंची टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मरने के बाद भी पिता का चेहरा कुंचता रहा
दो करोड़ की जमीन हाथ से निकलने का गुस्सा राजेश पर इतना चढ़ा था कि पिता पर पहली बार रॉड से हमला किया तो वह मरणासन्न हो गए। बावजूद गुस्से में पिता के सिर और चेहरे को रॉड से कुंचता रहा। शिवकुमारी ने जब देखा तो उसकी चीखें निकल गई।
पिता की जान बचाने को जैसे ही आगे बढ़ी कि राजेश ने उसे भी दौड़ा लिया। बहन जान की भीख मांगती रही, लेकिन राखी की कलाई वाले भाई के हाथ बहन की हत्या से नहीं कांपे। सांस थमने तक बहन पर लगातार वार करता रहा।
11 of 14
शिवकुमारी का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राजेश भारद्वाज सर्किट हाउस मार्ग स्थित ऑटो मोबाइल के सर्विस सेंटर में काम करता था। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण और चार संतानों को अच्छी शिक्षा का हवाला देकर पिता से जमीन की मांग करता था। पिता उसे पसंद नहीं करते थे, कहते थे कि जिंदा रहते संपत्ति नहीं मिलेगी।
12 of 14
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रताप नगर कॉलोनी में वर्तमान में तीन बिस्वा जमीन की कीमत दो करोड़ आंकी गई है। राजेश के दो बेटे और दो बेटी हैं। बड़ा बेटा प्रशांत बीएससी की पढ़ाई पूरी कर चुका है। प्रतिभा (19) और शुभम (13) पढ़ाई कर रहा है।
13 of 14
Varanasi Double murder
- फोटो : अमर उजाला
बेटी प्रतिमा (25) कॉल सेंटर में नौकरी करती है। शिवकुमारी के चार बच्चे हैं। पुत्र अजय (19), गीता (17), राधेश्याम (13) और अरुण (11) हैं। मोहल्ले के रिटायर्ड दरोगा ने पहली चीख सुनी थी, उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
रिश्तेदारों को सौंपे गए शव
कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि बाप-बेटी के शव के पोस्टमार्टम के बाद रिश्तेदारों को सौंप दिया गया। मृतक शिवकुमारी के पति ओमप्रकाश की तहरीर के आधार पर राजेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
संपत्ति विवाद में बेटे ने पिता और बहन की हत्या की है। वारदात स्थल से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। राजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस आयुक्त, अपराध