फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन का पहला सोमवारः गंगधार से विश्वनाथ दरबार तक रही भक्तों की कतार, तस्वीरों में देखें दिन भर का हाल

Tue, 27 Jul 2021 09:48 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सावन के पहले सोमवार को गंगधार से बाबा दरबार एकाकार नजर आया। महामारी काल में श्रद्धा, आस्था व उमंग की हिलोरें के साथ भक्तिभाव से श्रद्धालुओं ने आदि विश्वेश्वर का जलाभिषेक किया। 
विज्ञापन
1 of 8
बाबा के दरबार में हर-हर, बम-बम का जयघोष - फोटो : अमर उजाला
सावन के पहले सोमवार को गंगधार से बाबा दरबार एकाकार नजर आया। महामारी काल में श्रद्धा, आस्था व उमंग की हिलोरें के साथ भक्तिभाव से श्रद्धालुओं ने आदि विश्वेश्वर का जलाभिषेक किया। मंगला आरती से शुरू हुआ दर्शन पूजन व जलाभिषेक का सिलसिला खबर लिखने तक चलता रहा। शाम सात बजे के बाद भी लोग कतारबद्ध दिखे। बाबा का दरबार हर-हर, बम-बम के जयघोष से गूंजता रहा। स्टील की बैरिकेडिंग में रेड कार्पेट से गुजरते हुए भक्त बाबा दरबार पहुंच रहे थे। गर्भगृह में किसी को जाने की इजाजत नहीं थी। बाहर से लगे पात्र में ही जल दूध अर्पित कर भक्त बाबा का झांकी दर्शन करते रहे।

 बाबा को जल अर्पित कर किसी ने परिवार की खुशहाली तो किसी ने वैश्विक महामारी को खत्म करने की कामना की। अपराह्न 3 बजे तक 35 हजार 5 सौ लोगों ने बाबा दरबार में हाजिरी लगाई। बुजुर्गों व दिव्यांग लोगों को सीधे गेट नंबर एक से प्रवेश मिला। कोरोना को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में पूजन का कई स्थानों पर लाइव टेलीकॉस्ट भी शुरू किया था। एलईडी स्क्रीन पर शिवभक्तों ने बाबा का दर्शन किया। आगे की स्लाइड्स में देखें..
विज्ञापन

2 of 8
हर-हर, बम-बम से गूंजा बाबा का दरबार - फोटो : अमर उजाला
सावन के पहले सोमवार पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगला आरती के दर्शन पूजन आरंभ हुआ। बाबा दरबार सुबह मंगलाआरती के बाद 3:50 बजे आस्थावानों के लिए खुला तो पूरा प्रांगण हर हर महादेव, बोल के उद्घोष से गूंज उठा। मंगला आरती में पांच सौ से अधिक लोग शामिल हुए। दर्शन पूजन का सिलसिला आरंभ हुआ तो सुबह आठ बजे तक भक्तों की संख्या 14 हजार तक पहुंच गई। 
विज्ञापन

3 of 8
हर-हर, बम-बम से गूंजा बाबा का दरबार - फोटो : अमर उजाला
महामारी के कारण भक्तों की संख्या कम रही लेकिन रविवार को आधी रात के बाद से ही बैरिकेडिंग में भक्तों की कतार लग गई थी। एक कतार बांसफाटक से होते हुए गोदौलिया के रास्ते दशाश्वमेध तक पहुंच गई तो दूसरी कतार चौक थाने के आगे तक लगी।

4 of 8
हर-हर, बम-बम से गूंजा बाबा का दरबार - फोटो : अमर उजाला
रामापुरा से गोदौलिया, दशाश्वमेध, बांसफाटक, चौक, बुलानाला और मैदागिन तक सिर्फ हर-हर महादेव गूंजता रहा। कावड़ यात्रा पर पाबंदी के कारण भीड़ कम रही। सुबह नौ बजे तक दोनाें तरफ की बैरिकेडिंग खाली हो गई। सावन के पहले सोमवार को बाबा विश्वनाथ ने शिव स्वरूप में भक्ताें को दर्शन दिए। पूरे मंदिर परिसर को कामिनी की पत्तियों और विविध प्रकार के सुगंधित फूलों से सजाया गया। शृंगार आरती केदौरान बाबा का शिव स्वरूप में शृंगार हुआ और वह गर्भगृह में विराजमान हुए। 
विज्ञापन

5 of 8
हर-हर, बम-बम से गूंजा बाबा का दरबार - फोटो : अमर उजाला
सावन के पहले सोमवार को शिवभक्तों को अव्यवस्था का सामना भी करना पड़ा। अमानती घर की व्यवस्था नहीं होने के कारण बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को लंबा चक्कर लगाना पड़ा। 
विज्ञापन

6 of 8
गंगधार से विश्वनाथ दरबार तक रही भक्तों की कतार - फोटो : अमर उजाला
बांसफाटक वाली गली से ढुंढिराज की तरफ जाने वाले रास्ते पर श्रद्धालुओं की कतार लगी थी। भीड़ जब बढ़ी तो लोग दो गज दूरी की हिदायत को भूल जा रहे थे। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों द्वारा आम जनता को बार-बार सोशल डिस्टेंसिंग की हिदायत दी जा रही थी। पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए भी लगातार घोषणा हो रही थी।
विज्ञापन

7 of 8
सभी शिवमंदिर भक्तों से गुलजार रहे - फोटो : अमर उजाला
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के अलावा शहर के दूसरे शिवमंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। दारानगर मृत्युंजय महादेव, जागेश्वर महादेव, गौतमेश्वर महादेव, बीएचयू विश्वनाथ, तिलभांडेश्वर, कर्दमेश्वर, सारंगनाथ, रामेश्वर, ज्वरहरेश्वर,आत्मवीरेश्वर समेत सभी शिवमंदिर देर रात तक भक्तों से गुलजार रहे। 

 
विज्ञापन

8 of 8
यादव बंधुओं ने निभाई 89 साल की परंपरा - फोटो : अमर उजाला
सावन के पहले सोमवार को यादव बंधुओं ने 89 साल से चली आ रही बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक की परंपरा का निर्वहन किया। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए घड़ों में जल लेकर यादव बंधुओं ने हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए जलाभिषेक किया। बाबा विश्वनाथ से यादव बंधुओं से कोरोना मुक्ति की गुहार भी लगाई। सोमवार को चंद्रवंशी गोप सेवा समिति के तत्वावधान में शालिनी यादव के नेतृत्व में बाबा काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक हुआ। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें