केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संत निरंजन दास का लिया आशीर्वाद।
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार की सुबह 9:25 बजे पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में रविदास मंदिर में मत्था टेका और संत निरंजनदास से मुलाकात की। इस दौरान पेट्रोलियम मंत्री ने पंगत में बैठकर लंगर भी चखा। पेट्रोलियम मंत्री ने काफी देर तक संत निरंजनदास से बातचीत की।