फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: काशी में सबसे बड़े संगीत समारोह की पहली झलक, भक्तों में गजब का उत्साह; यहां देखें पल- पल की अपडेट

Sat, 27 Apr 2024 09:37 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

संकटमोचन संगीत समारोह : काशी के सबसे बड़े संगीत समारोह को लेकर भक्तों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। संकटमोचन मंदिर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। 
विज्ञापन
1 of 10
संकट मोचन संगीत समारोह - फोटो : अमर उजाला
संकटमोचन मंदिर में संगीत समारोह को लेकर भक्त पहुंचने लगे हैं। हनुमत दरबार में छह दिनों तक चलने वाले संगीत समारोह को लेकर भक्तों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। दिन ढलने के साथ ही श्रद्धालु हनुमत दरबार की ओर रूख करने लगे। तस्वीरों में देखें भक्तों का उत्साह...
 
विज्ञापन

2 of 10
sankat mochan sangeet samaroh - फोटो : अभिषेक पाठक
हनुमत दरबार में आज से शुरू होकर छह दिनों तक संगीत समारोह का सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान 130 कलाकार यहां हाजिरी लगाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 10
संकट मोचन संगीत समारोह - फोटो : अभिषेक पाठक
पं. रतिकांत महापात्रा के ओडिसी नृत्य से समारोह की शुरुआत होगी। वहीं सबसे कम उम्र की अवंतिका की भी प्रस्तुति होगी। इस महापर्व में देश-विदेश के दिग्गज कलाकार सुर, लय और ताल से हनुमत प्रभु का चरण वंदन करेंगे।

4 of 10
Sankat Mochan Sangeet Samaroh - फोटो : अभिषेक पाठक
निशा के चारों पहर में संगीत के आरोह-अवरोह के साथ आनंद की वर्षा होगी। कुल 44 प्रस्तुतियां होंगी और 130 कलाकार हिस्सा लेंगे। शुक्रवार को मंदिर परिसर में इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा।
विज्ञापन

5 of 10
Sankat Mochan Sangeet Samaroh - फोटो : अभिषेक पाठक
संकटमोचन संगीत समारोह का ही एक हिस्सा कला वीथिका है, जिसमें हनुमत प्रभु के विविध रूपों की तस्वीरें लगाई गई हैं। इस बार हनुमान जी के 201 स्वरूपों के दर्शन मिल रहे हैं। यह कला प्रदर्शनी भी आज से दो मई तक लगेगी।
विज्ञापन

6 of 10
संकट मोचन संगीत समारोह - फोटो : अमर उजाला
हनुमत प्रभु की ड्योढ़ी से शुरू हुआ था संकटमोचन संगीत समारोह
संकटमोचन संगीत समारोह हनुमत प्रभु की ड्योढ़ी से शुरू हुआ था। जैसे-जैसे कलाकारों और दर्शकों का इस संगीत समारोह से जुड़ाव बढ़ता गया, मंच बदलता गया। 1923 से शुरू हुए इस आयोजन का अब तक चार बार मंच बदल चुका है। 1970 तक ये समारोह एक दिवसीय ही था।
विज्ञापन

7 of 10
पं. रतिकांत महापात्रा - फोटो : अभिषेक पाठक
सौ साल पूरे कर चुके काशी के सबसे बड़े संगीत समारोह का आगाज शनिवार को हुआ। समारोह की पहली निशा की शुरुआत पं. रतिकांत महापात्रा के ओडिसी नृत्य से हुई। 

8 of 10
संकट मोचन संगीत समारोह - फोटो : अभिषेक पाठक
संकट मोचन संगीत समारोह में प्रस्तुति देते कलाकार।

9 of 10
संकट मोचन संगीत समारोह - फोटो : अभिषेक पाठक
संकट मोचन संगीत समारोह में कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। 
विज्ञापन

10 of 10
संकट मोचन संगीत समारोह - फोटो : अभिषेक पाठक
संकट मोचन संगीत समारोह में उपस्थित दर्शकों में गजब का उत्साह देखने को मिला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें