Lok Sabha Election: शिवपुर क्षेत्र के गिलट बाजार तिराहे से तहसील होते हुए गोलघर कचहरी तक मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए चार किलोमीटर की मानव श्रृंखला बनाई गई। इसमें लोगों से पहले मतदान फिर जलपान की अपील की गई। छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। इसके बाद मानव श्रृंखला तैयार कर लोगों से मतदान करने की अपील की गई।
लोक सभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान किए जाने हेतु सुनियोजित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत अतुलानंद स्कूल से सदर तहसील, भोजूबीर, सर्किट हाउस होते हुए गोलघर कचहरी तक मानव श्रृंखला के माध्यय से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
2 of 7
शिक्षिकाएं भी बनीं सहयोगी।
- फोटो : अमर उजाला
जनसामान्य को जागरूक करने हेतु एलपीजी वितरक संघ और प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में आयोजित मतदाता जागरूकता का मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गैस सिलेंडर से लदे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर एव सिलेंडर मे मतदाता जागरूकता का टैग बांधकर किया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 7
बच्चों ने किया जागरूक।
- फोटो : अमर उजाला
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान बच्चों और बड़े-बुजुर्गों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
4 of 7
मतदान की अपील।
- फोटो : अमर उजाला
बच्चे सड़क पर आने-जाने वाले राहगीरों से मत प्रयोग के प्रति जागरूक कर रहे थे।
विज्ञापन
5 of 7
अंकल प्लीज वाेट।
- फोटो : अमर उजाला
उनके साथ शिक्षक-शिक्षिकाएं भी लगी रहीं। इन लोगों ने तरह-तरह के स्लोगन का नारा लगाकर लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया।
विज्ञापन
6 of 7
बड़े-बुजुर्ग भी बने सहभागी।
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार की सुबह हुए इस जागरूकता कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने भी सहभागिता जताई। कई ऐसे लोग भी रहे, जो मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। वे भी कार्यक्रम का हिस्सा बने।