फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर से शुरू हुई समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा, 23 सितम्बर को दिल्ली में होगा समापन

Tue, 28 Aug 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
cycle yatra - फोटो : amar ujala
लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी में जोरदार ढंग से जुटी समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा सोमवार से यूपी के गाजीपुर से शुरू हुई। यह यात्रा 23 सितम्बर को दिल्ली में जंतर-मंतर पर समाप्त होगी। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 5
cycle yatra - फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी की 'सामाजिक न्याय एवं लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ' साइकिल यात्रा आज से गाजीपुर से शुरू हुई। साइकिल यात्रा का आयोजन एमएलसी रामवृक्ष सिंह यादव के नेतृत्व में हो रहा है।

 
विज्ञापन

3 of 5
cycle yatra - फोटो : amar ujala
गाजीपुर के सरजू पांडेय पार्क से साइकिल यात्रा को सांसद धर्मेंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल यात्रा में समाजवादी युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव संतोष यादव ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शामिल हुए और साइकिल यात्रियों के साथ सैदपुर तक की यात्रा पूरी की। उनके साथ यात्रा में यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष तहसीन अहमद साथ रहे।

 

4 of 5
cycle yatra - फोटो : amar ujala
साइकिल यात्रा आरंभ होने से पहले धर्मेंद्र यादव एवं दल के वरिष्ठ नेताओं ने सरजू पांडेय पार्क में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले कार्यक्रम के प्रभारी एमएलसी रामवृक्ष यादव ने कार्यकर्ताओं संग बैठक कर कार्यक्रम स्थल पर हो रही तैयारी का जायजा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सपा - फोटो : amar ujala
साइकिल यात्रियों का जत्था साइकिल मार्ग के कस्बों व गांव में स्थान-स्थान पर ठहरकर वहां के निवासियों से भेंटकर समाजवादी पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों तथा अखिलेश यादव की समाजवादी सरकार के समय अमल में लाई गईं बड़ी-बड़ी योजनाओं और कार्यों की जानकारी देगा। प्रदेश के विकास कार्यक्रमों की वर्तमान स्थिति का भी आंकलन करेगा। प्रतिदिन साइकिल यात्रा की शुरूआत में सामाजिक न्याय पर चर्चा भी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें