फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में RSS की महिला शक्ति ने किया शौर्य प्रदर्शन, देखें तस्वीरें

Fri, 15 Jun 2018 04:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
rss - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्र सेविका समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित शिविर के समापन समारोह पर बेटियों ने शौर्य प्रदर्शन से जता दिया कि वह दमखम में भी किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने अपने साहस और शौर्य के प्रदर्शन के जरिए हर किसी को उत्साह से भर दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें... 

 
विज्ञापन

2 of 6
rss - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्र सेविका समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर से गुरुवार को महमूरगंज तुलसीपुर स्थित निवेदिता शिक्षा सदन में आयोजित 17 दिवसीय शिविर के समापन समारोह हुआ। बेटियों ने शौर्य प्रदर्शन से जता दिया कि वह दमखम में भी किसी से कम नहीं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
rss - फोटो : अमर उजाला

कानपुर, अवध, काशी और गोरक्ष प्रांत की सेविकाएं यहां शौर्य प्रदर्शन में शामिल हुईं। आयोजन का उद्देश्य राष्ट्र की आधार नारी शक्ति को चेतना युक्त और संगठित रूप के लिए तैयार करना है। 

 

4 of 6
rss - फोटो : अमर उजाला
उन्हें प्रभावी संस्कारयुक्त बनाकर उनके माध्यम से महिलाओं में आत्मविश्वास और राष्ट्र भक्ति की भावना जागृत करना है। मुख्य वक्ता समिति की अखिल भारतीय प्रमुख कार्यवाहिका सीता आनंदानम ने कहा कि यह 80वां प्रशिक्षण शिविर रहा। 

 
विज्ञापन

5 of 6
rss - फोटो : अमर उजाला
आज पूरी दुनिया में एलपीजे (लिब्रेलाइजेसन प्राइवेटाइजेशन और ग्लोबलाइजेशन) का प्रभाव हम भुगत रहे हैं। भारतीय बालिकाओं, महिलाओं को संगठित शक्ति रूप में खड़ा करना, उन्हें संस्कार देना, राष्ट्रभक्ति के निर्माण के लिए यह शिविर लगाया गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rss - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर मृदुला जायसवाल ने की। महापौर ने बेटियों के शौर्य प्रदर्शन की सराहना की। कहा कि आत्मविश्वास के साथ समाज में बेटियां लगातार नई ऊंचाइयां हासिल कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें