फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन बनारस में पार्टी देने जा रहें हैं। 23 जून को होने वाली इस पार्टी में छात्र शामिल होंगे। जिसको लेकर छात्रों में उत्साह का माहौल है। इस पार्टी की खास बात यह है कि ऋतिक खुद इस पार्टी की मेजबानी करेंगे। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
super 30
- फोटो : twitter
ऋतिक अपनी आगामी फिल्म सुपर 30 में गणित शिक्षक आनन्द कुमार की भूमिका निभा रहे हैं। इसलिए वे आनंद कुमार के 26 आईआईटी जेईई 2018 पास आउट बच्चों के लिए एक पार्टी आयोजित करेंगे। 23 जून की शाम इन स्टूडेंट्स के लिए खास बनने जा रही है। इसको लेकर जहां छात्र उत्साहित हैं, वहीं तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
3 of 5
super 30
ऋतिक ने कहा कि सुपर 30 की शूटिंग के दौरान मुझे यह समझ में आया है कि यह परीक्षा कितनी मुश्किल होती है। पास आउट बच्चों से मिलकर बधाई देने का एक छोटा सा तरीका है। रितिक भी काशी को भूले नहीं हैं अब तक उनको बनारस के घाट से ले कर खूबसूरत सांभर तक याद है, जिसे रितिक अपने सुपर 30 शूट लाइफ से झलक प्रशंसकों के साथ साझा करते आए हैं।
4 of 5
super 30
- फोटो : अमर उजाला
गणित के माहिर शिक्षक के रूप में विख्यात आनंद कुमार ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रवेश परीक्षा के लिए आर्थिक रूप से पिछड़े छात्रों को प्रशिक्षित करने के लिए 2002 में पटना में सुपर 30 कार्यक्रम की स्थापना की थी। हर साल उनकी संस्था रामानुजन स्कूल ऑफ मैथमैटिक्स एक टेस्ट के जरिये 30 छात्रों का चयन करती है।
इसी पर आधारित विकास बहल की ओर से निर्देशित सुपर 30 फिल्म में ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में हैं। रिलायंस एंटरटेनमेंट और फैंटम फिल्म की ओर से निर्मित सुपर 30 फिल्म इसी साल 23 नवंबर को रिलीज होगी।