फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ravidas Jayanti 2022: चुनाव के बीच रविदास जयंती, वाराणसी पहुंचे राहुल-प्रियंका गांधी ने परोसा स्नेह का लंगर, तस्वीरें

Wed, 16 Feb 2022 01:51 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
संत रविदास मंदिर में राहुल-प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
यूपी समेत कई राज्यों में चुनावी घमासान के बीच रविदास जयंती पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सियासी दिग्गजों का जुटान हुआ। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आप सांसद संजय सिंह समेत कई नेताओं ने संत रविदास जयंती पर उनकी जन्मस्थली वाराणसी के सीर गोवर्द्धनपुर में हाजिरी लगाई।  

सभी नेताओं ने दर्शन करके मत्था टेका और लंगर छका। यह पहला मौका है जब संत रविदास जयंती के मौके पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा एक साथ संत को नमन करने पहुंचे। राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा ने लंगर हॉल में श्रद्धालुओं की सेवा भी की और उन्हें अपने हाथों से प्रसाद वितरण भी किया।



बुधवार सुबह से ही गुरु रविदास की जन्मभूमि मिनी पंजाब बनी नजर आई और आस्था की कठौती में श्रद्धा की गंगा हिलोरें लेती रहीं। एक के बाद एक सियासी दिग्गजों के आने का क्रम जारी रहा। दर्शन और लंगर के लिए अनवरत कतार लगी है।
विज्ञापन

2 of 8
संत रविदास मंदिर में राहुल-प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सुबह 11.30 बजे रविदास मंदिर पहुंचीं। वहीं उनके साथ ही कुछ समय बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी संत रविदास को नमन करने पहुंचे। दोनों ने संत की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शीश नवाया और संत निरंजन दास का आशीर्वाद लिया। 
विज्ञापन

3 of 8
संत रविदास मंदिर में राहुल-प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
प्रियंका गांधी और राहुल गांधी प्रार्थना सभा में शामिल हुए। इस दौरान प्रियंका गांधी महिला सेवादारों से भी मिलीं। दोनों नेताओं ने मीडिया से बात नहीं की। वहीं, राहुल ने संत गुरु रविदास को नमन करते हुए ट्वीट किया- जाति-जाति में जाति हैं जो केतन के पात, रैदास मनुष ना जुड़ सके जब तक जाति न जात।

4 of 8
संत रविदास मंदिर में प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
प्रियंका ने बुधवार सुबह ट्वीट किया था कि कि हर साल की तरह आज के दिन वाराणसी स्थित संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की जन्मस्थली पर मत्था टेकूंगी। आज भाई के साथ जाने में और भी खुशी हो रही है।
विज्ञापन

5 of 8
संत रविदास मंदिर में राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
 पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी भी बुधवार सुबह सबसे पहले सीरगोवर्धन में दर्शन के लिए पहुंचे थे। पंजाब और यूपी में होने वाले चुनाव को लेकर चन्नी, राहुल गांधी और प्रियंका का ये दौरा अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन

6 of 8
संत रविदास मंदिर में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
 वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गुरु दरबार में हाजिरी लगाई और लंगर छका। दोपहर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी गुरु चरणों का रज लेने पहुंचे और आशीर्वाद मांगा। 
विज्ञापन

7 of 8
संत रविदास जयंती - फोटो : अमर उजाला
संत रविदास की जयंती पर देशभर के आस्थावान सीरगोवर्धन पहुंचे हैं और यहां से लाखों श्रद्धालुओं की आस्था भी जुड़ी है। विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा, कांग्रेस सहित सभी दलों की संत चरणों की रज लेकर पूर्वांचल के साथ पंजाब के दलित व महिला वोटरों को साधने की कोशिश है।
विज्ञापन

8 of 8
संत रविदास जयंती - फोटो : अमर उजाला
यूपी, उत्तराखंड, पंजाब समेत अन्य जगहों पर चुनाव हो रहे हैं। ऐसे में नेताओं के इस दौरे को चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। यहां सभी राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं का जमावड़ा लग रहा है। यूपी की लगभग सभी बड़ी पार्टियों के नेता संत रविदास के दर पर मत्था टेकने के बहाने अपने वोटरों को भी साध रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें