Rangbhari Ekadashi 2024 : रंगभरी एकादशी पर गौरी-केदारेश्वर मंदिर में भोलेनाथ व माता पार्वती का अबीर- गुलाल से विधिवत पूजन-अभिषेक किया गया। इससे पहले केदार घाट पर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा आहूत गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत गंगा तट की सफाई की गई।
रंगभरी एकादशी पर नमामि गंगे के सदस्यों ने केदार घाट स्थित गौरी-केदारेश्वर मंदिर में भोलेनाथ व माता पार्वती के साथ मां गंगा की आरती की। इससे पूर्व गौरी-केदारेश्वर के साथ गुलाल और पुष्प की होली खेली गई। अबीर- गुलाल से विधिवत पूजन- अभिषेक किया गया।
विज्ञापन
2 of 4
Rangbhari Ekadashi 2024
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान केदार घाट पर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा आहूत गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत गंगा तट की सफाई की गई। मां गंगा के लिए जन जागरण किया गया। केदार घाट पर उपस्थित नागरिकों ने गंगा घाट पर गंदगी न करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
3 of 4
Rangbhari Ekadashi 2024
- फोटो : अमर उजाला
काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा की रंगभरी एकादशी के पावन पर्व पर आदिदेव और आदिशक्ति का पूजन भारत की समृद्धि के लिए किया गया। भगवान शिव की जटाओं में गंगा विराजती हैं।
कहा कि महादेव से गंगा निर्मलीकरण की कामना है। आयोजन में प्रमुख रूप से काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, अभिषेक मिश्रा, पुनीत शर्मा, रामजनम यादव आदि उपस्थित रहे।