फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन : 11 महायोग, विशिष्ट मुहूर्त का संगम, घरों के साथ ही मंदिरों में भी रही रौनक, देखें राखी की तस्वीरें

Sat, 29 Aug 2026 01:00 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

रक्षाबंधन पर इस बार 11 महायोग और विशिष्ट मुहूर्त का संगम रहा। पर्व को लेकर घरों के साथ मंदिरों में भी रौनक रही। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान को भी राखी बांधी।
विज्ञापन
1 of 8
सेंट्रल जेल में भाइयों को राखी बांधने पहुंचीं बहनें। - फोटो : संवाद
श्रावण पूर्णिमा पर शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। इस बार सूर्य और गुरु के उच्च राशि में होने से 27 साल बाद 11 महायोग का संयोग बना। विशिष्ट मुहूर्त सुबह 5:41 से 9:18 बजे तक रहा। उदया तिथि के चलते दिनभर पर्व मान्य रहा। सुबह से रात तक बहनें भाइयों के घर पहुंचीं और उनकी कलाई पर राखी बांधकर लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। 
विज्ञापन

2 of 8
राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र को राखी बांधती महिला। - फोटो : संवाद
भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं रहा। इससे लोगों ने सुबह से ही राखी बांधने और पूजा-अनुष्ठान शुरू कर दिए। घरों के साथ मंदिरों में भी पर्व की विशेष रौनक रही। भक्तों ने अपने आराध्य को राखी बांधी और कथा, रुद्राभिषेक समेत अन्य अनुष्ठान किए। राधा-कृष्ण मंदिरों में रक्षाबंधन के साथ बलराम जयंती भी मनाई गई। श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण के साथ बलराम की पूजा की।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार रक्षाबंधन पर सतभिषा नक्षत्र के साथ अति गंड, शोभन, श्रीवत्स, सौम्य और विजय योग का संयोग रहा। ग्रहों की स्थिति के चलते चंद्राधि, बुधादित्य, राजयोग, धन, उभयचरी, संकट और सुनफा योग भी बने। चंद्रमा कुंभ राशि में, सूर्य अपनी स्वराशि सिंह और गुरु उच्च राशि कर्क में स्थित रहे।
विज्ञापन

3 of 8
कांग्रेस नेता अजय राय को राखी बांधने पहुंचीं युवतियां और महिलाएं। - फोटो : संवाद
स्टेशन-बस अड्डों पर रही भीड़ : रक्षाबंधन पर भाई-बहनों के एक-दूसरे के घर आने-जाने का सिलसिला दिनभर चलता रहा। रोडवेज बसों और रेलवे स्टेशन पर सुबह से शाम तक महिलाओं और पुरुषों की भीड़ रही। बस और ट्रेन से भाई-बहन अपने घरों की ओर जाते नजर आए। बाजारों में भी राखी और उपहारों की खरीदारी को लेकर चहल-पहल रही। चौखंभा स्थित षष्ठपीठ गोपाल मंदिर में पीठाधीश्वर गोस्वामी श्याम मनोहर महाराज ने परिवार के साथ ठाकुर जी को राखी बांधी। इसके साथ ही वैष्णवजनों ने रक्षाबंधन का पर्व मनाया। 

4 of 8
विधायक साैरभ श्रीवास्तव ने भी बंधवाई राखी। - फोटो : संवाद
रत्न, स्वर्ण, रजत की राखी बांधी, 700 श्रीफल किए अर्पण : समाधिस्थ परम पूज्य आचार्य विद्यासागर महाराज से दीक्षित एवं आचार्य समय सागर महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि धर्म सागर महाराज और भाव सागर महाराज के सान्निध्य में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन तीर्थ भेलूपुर में रक्षा बंधन महोत्सव मनाया गया। रत्न, स्वर्ण, रजत की राखी बांधी गई। 700 श्रीफल अर्पण किए गए। देशभर से आए श्रद्धालुओं ने गुरु का आशीष लिया। रक्षाबंधन विधान मांगलिक क्रियाएं हुई। साथ ही श्री श्रेयांशनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव भी मनाया गया।
विज्ञापन

5 of 8
जिला कारागार में अपने भाइयों को राखी बांधने पहुंची महिलाएं। - फोटो : संवाद
जेल में बांधा भाई की कलाई पर रक्षा का धागा
रक्षाबंधन पर्व पर शुक्रवार को केंद्रीय कारागार में जेल की ऊंची दीवारों और सलाखों के बीच भाई-बहन के अटूट रिश्ते की भावनाएं नजर आईं। किसी के हाथ में राखी थी तो कोई भाई के लिए मिठाई लेकर पहुंचा था। मुलाकातियों की भारी भीड़ और उनकी बेसब्री को देखते हुए जेल प्रशासन ने सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मुलाकात की व्यवस्था की। मुख्य द्वार के बाहर टेंट, कुर्सी-टेबल और जलपान की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

6 of 8
अमर नगर कालोनी में अपने भाई सुमित को राखी बांधती मान्यता। - फोटो : संवाद
बाबा विश्वनाथ को बेला-गुलाब की राखी बांधकर हुई मंगला और भोग आरती
रक्षाबंधन पर बाबा विश्वनाथ को राखी अर्पित कर मंगला और मध्याह्न भोग आरती की गई। गर्भगृह में ज्योतिर्लिंग पर गुलाब, बेला और विशेष कपड़ों से तैयार राखी बांधकर बाबा का मनमोहक और पुष्प शृंगार किया गया। इस बीच 20 से ज्यादा राखियां रखी गईं। आरती के बाद श्रद्धालुओं ने झांकी दर्शन से बाबा पर चढ़े राखी स्वरूप को निहारा। वहीं काशी की स्थानीय और दूर-दराज से आने वाली महिला श्रद्धालु भी महादेव को भाई मानकर रक्षा सूत्र चढ़ाकर अपने भाइयों की सुख-समृद्धि की सभी छह द्वारों से धाम में प्रवेश मिला।
विज्ञापन

7 of 8
रक्षा बंधन कार्यक्रम में मेयर अशोक तिवारी को राखी बांधती महिलाएं। - फोटो : संवाद
बलिदानी विशाल पांडेय की बहनों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बंधवाई राखी
रक्षाबंधन पर देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले काशी के बलिदानी विशाल पांडेय के हुकुलगंज स्थित आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर उनकी बहनों से राखी बंधवाई और पूरे परिवार का कुशलक्षेम जाना। इस दौरान शहीद विशाल पांडेय के बलिदान को स्मरण करते हुए कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। शहीद परिवार के साथ सदैव खड़े रहने का संकल्प दोहराया।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय काशी से बाहर होने के कारण शहीद परिवार के घर नहीं पहुंच सके। उनकी जगह उनके बेटे शांतनु राय और महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे बलिदानी विशाल पांडेय के घर पहुंचे और उनकी बहनों से राखी बंधवाई। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष ने वीडियो कॉल के माध्यम से बहनों से बात की। उन्होंने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विशाल पांडेय का बलिदान पूरे देश और काशी के लिए गौरव का विषय है। 
विज्ञापन

8 of 8
मंत्री रविंद्र जायसवाल ने भी बंधवाई राखी। - फोटो : संवाद
50 मुस्लिम महिलाओं ने हिंदू भाइयों को बांधी राखी
काशी में रक्षाबंधन पर सामाजिक समरसता की अनूठी तस्वीर दिखी। वाराणसी व्यापार मंडल की पहल पर 50 से अधिक मुस्लिम माताओं और बहनों ने हिंदू भाइयों को राखी बांधी। यह कार्यक्रम सिगरा स्थित बग्गा निवास में आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करना था। कार्यक्रम में मुस्लिम बहनों में खासा उत्साह था। इस दौरान वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा, रविंद्र जायसवाल, संजय निरंकारी, रमेश गुप्ता, शाहिद कुरैशी और मोहम्मद शमशाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें