फिल्मी दुनिया में अपने अभिनय का परचम लहराने वाले सुपरस्टार फिल्म अभिनेता रजनीकांत मंगलवार की शाम बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे। उनके साथ फिल्म की टीम भी मौजूद रही। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
rajnikanth
- फोटो : amar ujala
रजनीकांत इस दौरान सप्तऋषि आरती में भी शामिल हुए। उनके साथ साउथ की अभिनेत्री त्रिसना भी शामिल रही। आरती समाप्ति के बाद उन्होंने बाबा का शोडषोपचार दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन
3 of 5
rajnikanth
- फोटो : amar ujala
इसके बाद बाबा वह शिखर देख नमन करते हुए वहां से निकले। रजनीकांत के इस आगमन पर मंदिर प्रशासन के सीईओ विशाल सिंह ने अंग वस्त्र व प्रसाद भेंट कर उनका स्वागत किया।
4 of 5
rajnikanth
- फोटो : amar ujala
वहीं रजनीकांत ने मंदिर कॉरिडोर के निर्माण के बारे में भी जानकारी ली। फिल्म अभिनेता के आने की सूचना को लेकर ज्ञानवापी क्रासिंग पर सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
बता दें कि रजनीकांत इस समय चंदौली और मिर्जापुर में अपनी आने वाली फिल्म पेट्टा की शूटिंग कर रहे हैं। तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और कन्नड़ में बन रही यह फिल्म सन टीवी के बैनर तले बनाई जा रही है।